इस नई सीरीज में महाराणा प्रताप के धार्मिक अनुष्ठानों पर काफी जोर दिया जाता दिख रहा है। सीरीज के मुताबिक महाराणा प्रताप भगवान शिव के अनन्य भक्त थे और एकमात्र ऐसे योद्धा रहे, जिनकी लचीलता और सैन्य शक्ति ने उन्हें समूचे भारत का एक लोक नायक बना दिया। पीरियड ड्रामा के महारथी नितिन चंद्रकांत देसाई की बनाई सीरीज की रिलीज की तारीख तो ओटीटी ने नहीं बताई है लेकिन कहा जा रहा है कि इसका काम तेजी से जारी है और इसे जल्द ही रिलीज किया जाएगा।
Dharmendra: धर्मेंद्र ने चुन चुन कर गिनाए सोशल मीडिया के फायदे, फिर बोले- कमबख्त ये भी एक नशा है जो..
गुरमीत चौधरी ने इस साझेदारी के बारे में बताते हुये कहा, ‘’एक ऐसे प्रोजेक्ट पर काम करना सम्मान की बात है, जो भारत की जड़ों से जुड़ा हुआ है। महाराणा प्रताप को उनके साहस और बहादुरी के लिये जाना जाता है और मैं बहुत खुश हूं कि मुझे उनकी जिंदगी के बारे में और अधिक जानने का मौका मिला। महाराणा प्रताप जैसे एक दमदार किरदार को निभाना भी अपने आप में एक चुनौतीपूर्ण काम है। मैं डिज़्नी+ हॉटस्टार एवं नितिन देसाई का आभारी हूं, जिन्होंने मुझे इस प्रोजेक्ट में काम करने का अवसर दिया।”
Kareena Kapoor: सैफ नहीं, करीना ने इन दो लोगों के साथ मनाया वैलेंटाइंस डे, वायरल तस्वीरें उड़ा देंगी होश
वहीं ऋद्धिमा पंडित कहती हैं, ‘’महाराणा जैसी एक स्क्रिप्ट और विजन का हिस्सा बनकर मुझे खुशी हो रही है। महारानी अजबदे के दमदार किरदार को निभाना वास्तव में अपने-आप में एक चुनौती है। हमारी इंडस्ट्री के बेहतरीन लोगों जैसे कि नितिन देसाई के साथ इतने बड़े प्रोजेक्ट पर काम करना और एक सबसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज़्नी+हॉटस्टार के लिये काम करना एक सपने के सच होने जैसा है।”