फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस में 'पति पत्नी और वो' का प्रमोशन करेंगी अनन्या पांडे, शो को बता चुकी हैं अपना गिल्टी प्लेजर

Sat, 30 Nov 2019 04:44 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
बिग बॉस में अनन्या पांडे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

टीन सेंसेशन अनन्या पांडे इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'पति पत्नि और वो' के प्रचार में व्यस्त हैं और सभी उन्हें एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित है। लेकिन इन दिनों अनन्या की उत्सुकता की वजह कुछ और है। दरअसल अनन्या पांडे शो बिग बॉस की बहुत बड़ी प्रशंसक है। उन्हें यह शो इस कदर पसंद है कि अभिनेत्री ने अपने 17वें जन्मदिन पर बिग बॉस की थीम पर बना केक कट किया था जिसे उनकी माँ ने विशेष रूप से अनन्या की दीवानगी को देखते हुए आर्डर किया थाऔर अब अनन्या पहली बार बिग बॉस के सेट पर जाने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनन्या पांडे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'पति पत्नी और वो' की टीम जल्द सलमान खान के शो पर अपनी फिल्म का प्रचार करते हुए नजर आएगी जिसके लिए अनन्या खासा उत्साहित है। इस शो की सबसे की बड़ी प्रशंसक होने के नाते यह निश्चित रूप से अनन्या के लिए एक यादगार लम्हा होगा। बता दें कि अनन्या पांडे जल्द ही फिल्म 'पति, पत्नी और वो' के रीमेक में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी जो दिसंबर 2019 में रिलीज होगी, जबकि ईशान खट्टर के साथ उनकी फिल्म 'काली पीली' 12 जून 2020 को रिलीज होने वाली है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें