देशभर में दीपावली का त्योहार खूब धूमधाम से मनाया गया। फिल्म जगत से लेकर टीवी जगत तक तमाम सितारों मे खास अंदाज में दिवाली मनाई और सोशल मीडिया पर फैंस के साथ तस्वीरें साझा कीं। इस साल दिशा परमार और राहुल वैद्य के लिए दिवाली काफी स्पेशल रही, क्योंकि उन्होंने इसे अपनी बेटी के साथ मनाया। यह उनकी बेटी की पहली दिवाली रही। कपल ने बेटी संग दिवाली सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
दिवाली सेलिब्रेशन की पोस्ट की तस्वीरें
राहुल वैद्य ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से बेटी और पत्नी दिशा परमार संग एक तस्वीर साझा की हैं। इस तस्वीर में कपल बेटी के साथ नजर आ रहे हैं। हालांकि, उन्होंने अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। इस दौरान राहुल वैद्य कुर्ता पहने नजर आ रहे हैं। वहीं, दिशा परमार पीले रंग की ड्रेस पहने नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़ें: Rajpal Yadav: जिसने भी देखा वह राजपाल यादव की अदाकारी से हैरान, ‘अपूर्वा’ में जुगनू भैया पर अभी से सबकी नजर
पोस्ट साझा कर लिखा, हमारी लक्ष्मी
राहुल वैद्य ने तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'सभी को दिवाली की शुभकामनाएं।' वहीं, दिशा परमार ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में वह बेटी को प्यार लुटाते हुए नजर आ रही हैं। दिशा ने तस्वीर को साझा कर लिखा, 'हमारी लक्ष्मी।' दूसरी तस्वीर में अभिनेत्री परिवार के साथ पोज देते दिख रही हैं। कपल के चाहने वालों को उनकी यह पोस्ट काफी पसंद आ रही है। एक यूजर ने लिखा, 'बहुत प्यारे लग रहे हो आप।', वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'आप लोग बहुत प्यारे हैं।' इस तरह के ढेरों कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं।
इस शो में आईं नजर
बता दें कि सिंगर राहुल वैद्य और दिशा परमार इस साल 20 सितंबर को एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बने। दोनों ने बेटी के स्वागत की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ की थीं। दिशा परमार आखिरी बार एकता कपूर के शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' में नजर आई थीं।
यह भी पढ़ें: Villains Of YRF: इमरान हाशमी से पहले ये सुपरसितारे बने वाईआरएफ के विलेन, जानिए इन 10 किरदारों की पूरी कुंडली