फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असली कशमकश यह है कि दर्शकों को कितना समझाया जाए: श्रीराम राघवन

Sun, 25 Nov 2018 02:38 PM IST
भाषा
विज्ञापन
Sriram Raghavan - फोटो : twitter
विज्ञापन

फिल्म निर्देशक श्रीराम राघवन ने कहा कि वह फिल्म बनाने के दौरान सबसे ज्यादा इस चीज को लेकर संघर्ष करते हैं कि दर्शकों को कितना समझाया जाना चाहिए।

विज्ञापन


राघवन की हालिया थ्रिलर फिल्म ‘‘अंधाधुंध’’ ने सिनेमाघरों में 50 दिन पूरे कर लिये हैं। फिल्मकार का कहना है कि वह पर्दे पर चीजों को स्पष्ट रूप में नहीं दिखाना चाहते हैं।

राघवन ने कहा, ‘‘वास्तविक संघर्ष यह है कि आप दर्शकों को कितना समझा देते हैं और मैं अपने हिसाब और समझ से काम करता हूं। यह ही ठीक है, यह स्पष्ट है। हमें इसे दिखाने की जरूरत नहीं है। हमें यह कहने की भी जरूरत नहीं है।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह एनएफडीसी की ‘फिल्म बाजार नॉलेज सीरीज’ के सत्र ‘‘द डार्क, द पल्पी एंड द लव स्टोरी’’ में बोल रहे थे। राघवन ने कहा कि वह कई चीजों को अपने-अपने हिसाब से समझने के लिए दर्शकों पर छोड़ देते हैं। निर्देशक का मानना है कि इस प्रकार से जनता चीजों के बारे में कल्पना कर पाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें