बॉलीवुड डायरेक्टर अली अब्बास जफर आज कल अपनी आने वाली फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग के काम में लगे हुए हैं। इसी शूटिंग का एक छोटा सा वीडियो अली अब्बास जफर ने ट्विटर पर भी शेयर किया। ये एक एक्शन सीन का वीडियो है।
Action begins @TigerZindaHai . pic.twitter.com/dNehnLHCqp
— ali abbas zafar (@aliabbaszafar) March 23, 2017
बता दें 'टाइगर जिंदा है' फिल्म 'एक था टाइगर' का सीक्वल है। इसमें भी सलमान खान और कैटरीना कैफ लीड रोल में नजर आने वाले हैं। हाल ही में फिल्म में कैटरीना कैफ का फर्स्ट लुक सामने आया था, इसने फैन्स के बीच काफी धमाल मचाया हुआ है।
इस सुपरहिट जोड़ी के फैन्स काफी समय से इन दोनों को साथ में देखने के लिए तरस गए थे। पांच साल बाद ये जोड़ी साथ परदे पर नजर आएगी। इस फिल्म की शूटिंग कई देशों में की गई है।
फिल्म दिसंबर 2017 में रिलीज होने वाली है।