फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलीज से पहले ही 'बाहुबली 2' ने तोड़ डाला रिकॉर्ड

Thu, 23 Mar 2017 04:54 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
बाहुबली 2 - फोटो : SELF
विज्ञापन
प्रभास और राणा दग्गुबती की फिल्म 'बाहुबली 2' ने रिलीज होने से पहले ही रिकॉर्ड तोड़ने शुरू कर दिये हैं। बताया जा रहा है ये फिल्म देशभर के  6500 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी। ये ऐसी पहली भारतीय फिल्म होगी जो इतनी सारी स्क्रीन्स पर एक साथ रिलीज होने वाली है। इसकी जानकारी ट्रेड एक्सपर्ट रमेश बाला ने ट्वीट कर के दी है।
विज्ञापन

  #Baahubali2 will release in 6,500 Screens in India.. Highest ever for any movie in India.. pic.twitter.com/KitCIlGDzN — Ramesh Bala (@rameshlaus) March 23, 2017


वही इससे पहले इस फिल्म के ट्रेलर ने भी दर्शकों के बीच काफी वाहवाही लूटी थी। सिर्फ एक हफ्तें में 'बाहुबली 2' के ट्रेलर को 100 मिलियन लोगो ने देखा था। ये रिकॉर्ड अभी तक किसी और फिल्म के नाम नही है। ये फिल्म 28 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है। लोग बेसबरी से इसका इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस फिल्म को बनाने में 2 साल का समय लगा है। 'बाहुबली 2' में प्रभास, राणा दग्गुबती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन सत्याराज और सुदीम का रोल मुख्य होगा। इस फिल्म को एसएस राजामौली और करण जौहर ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म को दुनिया भर में रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन


माना जा रहा है रिलीज होने के बाद ये फिल्म कई रिकॉर्ड अपने नाम करने वाली है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें