अपने बीस साल के करियर में ग्यारहवीं फिल्म टेनेट बनाने जा रहे क्रिस्टोफर को लीक से बिल्कुल हटकर फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है। हाल ही में रिलीज हुई डनकिर्क दुनिया भर अपनी इंटरस्टेलर, इंसेप्शन, द प्रेस्टिज, इनसोमनिया और मेमेंटों जैसी फिल्मों से खूब नाम कमा चुके है। नोलन ने 2005 में बैटमैन सीरीज की फिल्म बैटमैन बिगिन्स निर्देशित की और इसके बाद द डार्क नाइट और द डार्क नाइट राइजेस भी बनाईं। उनकी तीन फिल्में 21वीं सदी की कालजयी फिल्मों में शुमार हैं।
ट्विंकल खन्ना डिंपल कपाड़िया
- फोटो : social media
डिंपल कपाड़िया ने अपनी दूसरी पारी में तमाम ऐसी फिल्में की हैं, जिनमें उनके अभिनय की काफी सराहना हुई। रुदाली के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा दिल चाहता है, फाइंडिंग फैनी जैसी फिल्मों में भी उनको बहुत प्रशंसा मिल चुकी है। दबंग सीरीज की पहली फिल्म में वह सलमान खान की मां की भूमिका में दिखी थीं और इन दिनों निर्माणाधीन रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ब्रह्मास्त्र में भी वह एक अहम भूमिका निभा रही हैं।