फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EXCLUSIVE: 'एमसी शेर' को मिला हॉलीवुड फिल्म में बड़ा मौका, क्रिस हेम्सवर्थ के किरदार को देंगे आवाज

Thu, 23 May 2019 05:59 AM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बॉलीवुड - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

फिल्म गली बॉय में अपनी अदाकारी और स्टाइल से तहलका मचा देने वाले अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी को बड़ा इंटरनेशनल मौका मिला है। सिद्धांत अगले महीने रिलीज होने जा रही सुपरहिट फिल्म फ्रेंचाइजी मेन इन ब्लैक की नई फिल्म में क्रिस हेम्सवर्थ की आवाज बनने जा रहे हैं। एवेंजर्स सीरीज में क्रिस हेम्सवर्थ मशहूर किरदार थोर बने हैं। सिद्धांत का साथ देने और इस फिल्म की हीरोइन की आवाज बनने के लिए मशहूर अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा को भी साइन किया गया है।

विज्ञापन


सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट की बहुप्रतीक्षित फिल्म मेन इन ब्लैक: इंटरनेशनल में एवेंजर्स सीरीज के दो कलाकार क्रिस हेम्सवर्थ और टेसा थ़ॉम्प्सन लीड किरदार कर रहे हैं। इस फिल्म के हिंदी संस्करण के लिए तमाम कलाकारों के वॉयस टेस्ट के बाद जिन दो नामों पर इस इंटरेनशल स्टूडियो ने मुहर लगाई वे हैं, सिद्धांत औऱ सान्या। गली बॉय के एमसी शेर सिद्धांत जहां फिल्म में क्रिस हेम्सवर्थ के संवाद हिंदी में डब करने जा रहे हैं, वहीं सान्या मल्होत्रा एवेंजर्स सीरीज की मशहूर हीरोइन टेसा थॉम्प्सन के संवाद हिंदी में डब करेंगी।
 

बॉलीवुड - फोटो : Amar Ujala

भारत में सुपरहिट रही मेन इन ब्लैक यानी एमआईबी सीरीज की नई स्पिन ऑफ फिल्म मानी जा रही मेन इन ब्लैक: इंटरनेशनल दो नए एजेंट्स एजेंट एच और एजेंट एम की कहानी है। इस मौके को पाकर सिद्धांत काफी खुश नजर आए। वह कहते हैं, ‘एमआईबी फ्रेंचाइजी पूरी दुनिया में एक अलग ही दुनिया तैयार कर चुकी है। इस फिल्म ने साइंस फिक्शन फिल्मों में कॉमेडी का एक नया अंदाज भी पैदा किया। बचपन से ही मैं ये सीरीज देखता रहा हूं और मुझे बहुत खुशी है कि मैं अब इस एमआईबी परिवार का हिस्सा बन गया हूं। जहां तक बात क्रिस हेम्सवर्थ की है तो वह दुनिया के सबसे मशहूर सितारों में से एक हैं और उनका काम तो मैं उनके सुपरहीरो के दिनों से ही फॉलो करता रहा हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि इस चुनौती पर मैं खरा उतरूंगा।’

 

विज्ञापन

बॉलीवुड - फोटो : Amar Ujala
सान्या मल्होत्रा जिनकी फिल्में दंगल और बधाई हो सुपरहिट रही हैं, कहती हैं, ‘मेन इन ब्लैक सीरीज की फिल्मों का मेरा अनुभव भी जबर्दस्त रहा है। इस फिल्म के स्टाइलिश एक्शन और हास्य की मैं बहुत बड़ी प्रशंसक रही हूं। मेन इन ब्लैक: इंटरनेशनल में टेसा के किरदार के लिए डबिंग का मौका मिलना इस फ्रेंचाइजी से जुड़ने का बहुत खास मौका है। टेसा का किरदार फिल्म में बहुत दबंग और तेज दिमाग महिला का है और ये एक ऐसा किरदार है जिसे मैं खुद को सीधे जुड़ा महसूस करती हूं।’ फिल्म मेन इन ब्लैक: इंटरनेशनल भारत में अगले महीने रिलीज होने जा रही है। अंग्रेजी के अलावा इसे सोनी पिक्चर्स हिंदी, तमिल और तेलुगू में भी रिलीज कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें