बड़े सितारे और उन्हें लेकर फिल्म बनाने वाले अमूमन मान कर चलते हैं कि फिल्म के लिए कहानी जरूरी नहीं होती क्योंकि फैन्स केवल सितारों को देखने के लिए आते हैं! कई बार यह भी होता है कि उनकी फिल्म में चूंकि कहानी बहुत कमजोर होती है इसलिए वे उसकी चर्चा नहीं करते। निर्देशक रोहित शेट्टी की आने वाले फिल्म में क्या कहानी है, अगर यह जानने के लिए आप दिलवाले की वेबसाइट पर जाएंगे तो बुरी तरह से चौंकेंगे।
इस साइट (दिलवाले डॉट ट्रिपल ओ) पर होम पेज, स्टोरी, वीडियो, गैलरी और पोस्टर की जानकारी होने की बात कही गई है। सारी चीजें वहां पर मौजूद हैं, सिवा स्टोरी यानी कहानी है। स्टोरी वाले पेज पर कहानी के नाम पर लिखा गया है कि दिलवाले एक बॉलीवुड फिल्म है जिसमें काजोल, शाहरुख खान, कृति सैनन और वरुण धवन मुख्य भूमिकाओं में हैं।
कलाकारों की इस टुकड़ी के साथ जॉनी लीवर, बोमन ईरानी, संजय मिश्रा, वरुण शर्मा, कबीर बेदी और विनोद खन्ना जैसे प्रतिभाशाली ऐक्टर भी हैं। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित यह दिल को धड़काने वाली प्रेम कहानी वाली पूरी तरह मनोरंजक फिल्म है। इसके बाद फिल्म की रिलीज डेट दी गई है। इतनी कोशिशों के बाद भी दिलवाले की कहानी को लीक होने से नहीं बचाया जा सका। अगले स्लाइड में पढ़िए, क्या दिलवाले की असली कहानी।