दिलीप कुमार के बगल में बैठे असलम खान
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि बीते दिनों दिलीप कुमार के दो भाइयों एहसान खान और असलम खान को सांस लेने में दिक्कत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां दोनों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव निकला। एहसान खान अभी भी लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक, एहसान खान की हालत ज्यादा अच्छी नहीं है और वह ज्यादा हरकत भी नहीं कर रहे हैं। उनके शरीर में पहले से ही ऑक्सीजन की कमी है इसलिए कोरोना हो जाने के बाद उन्हें सांस लेने में और भी ज्यादा दिक्कत हो रही है।