सायरा बानो दिलीप कुमार का खास ख्याल रखती हैं। इसके साथ ही दिलीप कुमार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से उनकी पत्नी ट्वीट कर उनके स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी देती रहती हैं। कुछ दिनों पहले दिलीप कुमार ने कोरोना महामारी को देखते हुए सभी से अपना ख्याल रखने की अपील की थी। ट्वीट में लिखा था, 'सभी लोग सुरक्षित रहिए।'
दिलीप कुमार का जन्म 11 दिसंबर 1922 को पाकिस्तान में हुआ था और उनका पहला नाम यूसुफ खान था। बाद में उन्हें पर्दे पर दिलीप कुमार के नाम से शोहरत मिली। एक्टर ने अपना नाम एक प्रेड्यूसर के कहने पर बदला था, जिसके बाद उन्हें स्क्रीन पर दिलीप कुमार के नाम से लोग जानने लगे। दिलीप कुमार ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी है और दर्शकों का मनोरंजन किया है।