अपनी नई फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर मनोज बाजपेयी कहते हैं, “यह एक अनूठी फिल्म है जिसमें बहुत सारे ट्विस्ट और टर्न हैं जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखेंगे। फिल्म ‘डायल 100’ मेरे लिए एक अनुभव था और मुझे यकीन है कि इसे देखने के बाद दर्शकों को भी ऐसा ही महसूस होगा।" नीना गुप्ता के मुताबिक, उनका करैक्टर कुछ ऐसा है जिसे मैंने पहले कभी नहीं निभाया है और यह अवसर देने के लिए वह रेंसिल का आभार भी मानती हैं। वह बताती हैं कि भले ही फिल्म केवल एक रात में सामने आती है लेकिन यह एक मनोरंजक थ्रिलर है और इसका प्लॉट ट्विस्ट, ड्रामा, रिवेंज और मर्डर से भरपूर है।
फिल्म ‘दंगल’ में आमिर खान की पत्नी में वाहवाही लूट चुकीं साक्षी तंवर ने फिल्म ‘मोहल्ला अस्सी’ में सनी देओल की पत्नी का भी रोल निभाया था। अब परदे पर मनोज बाजपेयी की पत्नी का किरदार निभाने को लेकर साक्षी तंवर कहती हैं, “मैं रेंसिल सर, मनोज सर और नीना जी के साथ काम करने का मौका पाते ही इसमें कूद पड़ी क्योंकि यह एक ड्रीम टीम है। मैंने इस फिल्म की शूटिंग के दौरान बहुत अच्छा समय बिताया और मुझे यकीन है इस नेल-बाइटिंग सस्पेंस थ्रिलर को देखकर दर्शकों को भी अच्छा लगेगा।”
फिल्म ‘डायल 100’ के निर्देशक रेंसिल डिसिल्वा ने फिल्म के बारे में जिक्र चलने पर बताया,“जब हम एक कहानी पर फिल्म बनाते हैं जो सिर्फ एक रात के इर्द-गिर्द घूमती है तो हमें यह सुनिश्चित करना होता है कि कहानी में कभी भी कोई सुस्त पल न हो। फिल्म ‘डायल 100’ शुरू से अंत तक यही वादा करती है। इसमें हैं, शानदार अभिनय के साथ एक मनोरंजक थ्रिलर, एक आकर्षक कथा और कुछ दमदार क्षण। मुझे खुशी है कि मैं फिल्म ‘डायल 100’ के रूप में यह सब एक साथ लाने में कामयाब हो सका।”