फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज कुंद्रा: शिल्पा शेट्टी के खिलाफ अब तक नहीं मिले कोई सबूत, संयुक्त पुलिस आयुक्त ने जारी किया बयान

Tue, 20 Jul 2021 07:08 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • बिजनेसमैन राज कुंद्रा को 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया।
  • संयुक्त पुलिस आयुक्त ने कहा कि अब तक हमें शिल्पा शेट्टी के खिलाफ सबूत नहीं मिले है।
  • राज कुंद्रा पर पोर्न फिल्में बनाने और उन्हें ऐप पर रिलीज करने का है आरोप।
विज्ञापन
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनेसमैन राज कुंद्रा और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। बीती रात राज कुंद्रा को पोर्न फिल्म बनाने और ऐप पर रिलीज करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। राज की गिरफ्तारी के बाद रयान थारप को अरेस्ट किया गया था। अब दोनों को 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। तो वहीं इस पूरे मामले में संयुक्त पुलिस आयुक्त मिलिंद भारंबे ने बयान जारी किया है।

विज्ञापन

 

मिलिंद भारंबे ने कहा, 'फरवरी 2021 में क्राइम ब्रांच ने पोर्नोग्राफी फिल्म के सिलसिले में एक मामला दर्ज किया था। इस मामले में कल तक कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राज कुंद्रा की मुंबई में स्थित वियान कंपनी का टाइअप लंडन में केंद्रीन कंपनी से है।'

उन्होंने आगे कहा, 'हमने निर्माता उमेश कामत को गिरफ्तार किया है, जो कि भारत में राज कुंद्रा के काम को देख रहे थे। छापेमारी के दौरान राज कुंद्रा के खिलाफ हमें कई सबूत मिले, जिसके बाद हमने उन्हें गिरफ्तार किया। अभी तक हमें शिल्पा शेट्टी के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले है और न ही उनके सक्रिय होने की बात सामने आई है। हम लगातार जांच कर रहे हैं। हम सभी विक्टिम से अपील करते हैं कि वो क्राइम ब्रांच से संपर्क करके शिकायत दर्ज कराएं। हम एक्शन लेंगे।'
विज्ञापन


फरवरी में भी दर्ज हुई थी शिकायत
फरवरी 2021 में राज कुंद्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई थी। गौरतलब है कि मुंबई पुलिस ने फरवरी में उमेश कामत को पोर्न रैकेट चलाने के मामले में गिरफ्तार किया था। उमेश कामत, कुंद्रा की कंपनी के लिए पहले काम कर चुके थे।

राज कुंद्रा पर गंभीर आरोप
मुंबई क्राइम ब्रांच ने कहा है कि राज कुंद्रा इस पूरे मामले के मास्टर माइंड हैं। राज कुंद्रा और उनके ब्रिटेन में रह रहे भाई ने केनरिन नाम की एक कंपनी बनाई है। जिसपर पोर्न फिल्में दिखाई जाती हैं। फिल्मों के वीडियो भारत में शूट किए जाते थे और वी ट्रांसफर के जरिए उन्हें विदेश भेजा जाता था। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें