अपनी मां को बताई अपनी पहली प्रेरणा
दीया ने एक खास तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की और इस शानदार पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, 'कल रात, जब मैं मंच पर थी, मुझे अपनी मां की याद आई। वह मेरी पहली प्रेरणा थीं। वह न सिर्फ ताकत के लिए, बल्कि दया, हिम्मत, शांति और बार-बार उठने के साहस के लिए।'
शक्ति पुरस्कार से सम्मानित हुई दीया मिर्जा
दीया को 2025 शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दीया को यह पुरस्कार शशि थरूर ने दिया। इस पल के बारे में दीया ने लिखा, 'शशि थरूर, शबाना आजमी, एकता कपूर, नेहा धूपिया, सुरवीन चावला, पूर्णिमा देवी बर्मन और कई अन्य प्रेरक महिलाओं के बीच खड़ा होना गर्व का पल था। यह देखकर दिल को सुकून मिला कि साथ खड़े होने पर हम कितनी ताकतवर हैं। यह पुरस्कार सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि हर उस महिला का है, जो अपने सच को जीती है, दूसरों को प्रेरित करती है, और अपने भीतर की असीम शक्ति को अपनाती है।'
यह भी पढ़ें: Bheegi Saree Song: 'परम सुंदरी' का गाना 'भीगी साड़ी' हुआ रिलीज, दिखी जान्हवी-सिद्धार्थ की सिजलिंग केमिस्ट्री..