फिल्म निर्माताओं का पोस्ट
आज निर्माताओं ने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का गाना 'भीगी साड़ी' शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'अदनान सामी के साथ पुरानी यादें ताजा होंगी। प्यार और जुनून से भरपूर, अदनान सामी की आवाज में पेश है #BheegiSaree। भीगी साड़ी गाना अब रिलीज हो गया है। साल की सबसे बड़ी प्रेम कहानी - #परमसुंदरी 29 अगस्त को सिनेमाघरों में आ रही है।
फैंस के कमेंट्स
इस गाने में जान्हवी और सिद्धार्थ की सिजलिंग केमिस्ट्री फैंस को बेहद पसंद आ रही है। एक फैन ने लिखा, 'बहुत सुन्दर और अद्भुत गीत', एक फैन ने लिखा, 'बहुत हॉट', एक और फैन ने लिखा, 'OMG', एक और फैन ने लिखा, 'क्या गाना है', वहीं कुछ फैंस लाल दिल वाले और फायर इमोजी बरसा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: The Paradise: 'द पैराडाइज' में नानी निभाएंगे जदाल का किरदार, फैंस ने दी मजेदार प्रतिक्रिया..