फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhurandhar Day 3 Box Office Collection: रविवार को बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' की आंधी; पहुंची 100 करोड़ के नजदीक

Sun, 07 Dec 2025 08:55 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhurandhar Box Office Collection: फिल्म 'धुरंधर' की रिलीज को आज रविवार को तीन दिन पूरे हो गए हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। जानिए तीसरे दिन का प्रदर्शन कैसा रहा?
विज्ञापन
'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस वक्त फिल्म 'धुरंधर' की खूब चर्चा है। 05 दिसंबर को रिलीज हुई यह फिल्म थिएटर्स में दर्शकों को आकर्षित करने में कामयाब हो रही है। रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन जैसे सितारों से सजी इस फिल्म में जबर्दस्त एक्शन है। कमाई के मामले में फिल्म ने रविवार की छुट्टी का कितना लाभ उठाया? पढ़िए इस रिपोर्ट में...

विज्ञापन

'धुरंधर' में अक्षय खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर की बेस्ट ओपनर बनी
फिल्म 'धुरंधर' ने शुक्रवार को ओपनिंग डे पर  28 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ शुरुआत की थी। यह ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में रणवीर सिंह की बेस्ट ओपनर साबित हुई है। दूसरे दिन यानी कल शनिवार को इसकी कमाई में और इजाफा हुआ। इस फिल्म ने दूसरे दिन 32 करोड़ रुपये का कारोबार किया। तीसरे दिन भी इसका प्रदर्शन जोरदार है।

Dhurandhar: रहमान डकैत बन महफिल लूट ले गए अक्षय खन्ना; सोशल मीडिया पर लगी तारीफों की झड़ी

'धुरंधर' अक्षय खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
रविवार की छुट्टी का मिला फायदा
फिल्म ने आज रविवार की छुट्टी का भरपूर लाभ उठाया है। खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक 'धुरंधर' ने रविवार को 34.31 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 94.31 करोड़ रुपये हो चुका है। तीसरे दिन के अंतिम परिणाम आने तक इसमें इजाफा होगा। उम्मीद जताई जा सकती है कि यह तीसरे ही दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले लेगी।

धुरंधर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
धांसू एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' की कहानी सच्ची घटना से प्रेरित बताई जा रही है। इसमें काफी धांसू एक्शन और मारधाड़ वाले सीन हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को करीब 280 करोड़ रुपये की लागत में बनाया गया है। बजट के मुताबिक तीन दिनों में फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया है। 
विज्ञापन

'धुरंधर' में अक्षय खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय खन्ना ने लूटी लाइमलाइट
फिल्म में सभी सितारों के अभिनय की खूब तारीफ हो रही है। अक्षय खन्ना की अदाकारी की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। फिल्म की लोकप्रियता को देखते हुए मेकर्स ने पहले ही इसके सीक्वल की घोषणा कर दी है। ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी और खास बात यह है कि यह रिलीज ईद 2026 पर कन्नड़ स्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ से भिड़ेगी। यह साल की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस क्लैश मानी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें