फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'केदारनाथ' के सात साल पूरे; सारा अली खान ने लिखा इमोशनल पोस्ट; इस बात के लिए सुशांत सिंह राजपूत का जताया आभार

Sun, 07 Dec 2025 07:18 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

7 Years Of Kedarnath Movie: सारा अली खान और दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अभिनीत फिल्म 'केदारनाथ' की रिलीज को आज 07 दिसंबर को सात साल पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर सारा अली खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया। साथ ही एक ख्वाहिश जताई है।
विज्ञापन
सारा अली खान-सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सारा अली खान ने साल 2017 में आई फिल्म 'केदारनाथ' से डेब्यू किया था। उनकी इस फिल्म ने अपनी रिलीज के सात साल पूरे कर लिए हैं। फिल्म में सारा के साथ सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में थें, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। सारा ने फिल्म की सालगिरह पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। इसमें सुशांत को उन्होंने शुक्रिया कहा है। साथ ही ख्वाहिश जताई है कि काश वे साल 2017 में वापस जा पातीं।

विज्ञापन

लिखा- 'हर दिन मिस करती हूं'
सारा ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ लिखा है, 'फिल्म 'केदारनाथ' के सात साल। काश मैं साल 2017 में दोबारा वापस जा पाती। एक भी पल बदलने के लिए नहीं, बल्कि उस जादुई समय के हर नैनोसेकंड को फिर से जीने, संजोने और सच में उसकी तारीफ करने के लिए। मैं इसे हर दिन मिस करती हूं, लेकिन मैं सच में उन सभी चीजों के लिए शुक्रगुजार हूं, जो इसने मुझे दीं और जो कुछ भी इसने मुझे सिखाया। और, सच कहूं तो हर बार जब मैं अपनी पसंदीदा घाटी में वापस जाती हूं तो यह मुझे देना, सिखाना, प्यार करना, पालना-पोसना और मुझे वह सब याद दिलाना जारी रखती है जो मुझे दिया गया है।
 

सारा अली खान-सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम
चांद के लिए जुनूनी बनाने को सुशांत का किया शुक्रिया अदा
सारा ने आगे लिखा है, 'ब्लैक कॉफी से मेरा इंट्रोडक्शन, ट्रैकिंग के लिए मेरे प्यार की शुरुआत, मेरे चांद के जुनून की शुरुआत, कैमरे के लिए सच्ची चाहत, अपनी ऑडियंस का शुक्रिया और पहाड़ी खाने के लिए मेरे शौक का एहसास। इन सबसे मुझे रूबरू कराने के लिए थैंक यू सुशांत। लेकिन सबसे ज्यादा थैंक यू मुझे हमेशा क्यूरियस रहने और हमेशा कोशिश करने और सीखने की याद दिलाने के लिए'।
विज्ञापन

सारा अली खान-सुशांत सिंह राजपूत-अभिषेक कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
डायरेक्टर अभिषेक कपूर से कही ये बात
सारा ने फिल्म के निर्देशक अभिषेक कपूर को टैग करते हुए लिखा है, 'मैं इस फिल्म, इस सफर और इन यादों के लिए हमेशा आपकी शुक्रगुजार रहूंगी। कनिका ढिल्लों को टैग कर लिखा है, 'एक ऐसी दुनिया बनाने के लिए धन्यवाद, जिसके बारे में मुझे नहीं पता था कि वह आज भी मेरी दुनिया का इतना जरूरी और पवित्र हिस्सा बन जाएगी'। आगे उन्होंने जेहान हांडा को टैग कर लिखा है, 'इतने वर्षों तक एक सच्चे भाई होने के लिए शुक्रिया'। 'जय भोलेनाथ'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें