मशूहर टीवी एक्टर धीरज धूपर जल्द ही शो 'सौभाग्यवती भवः' के दूसरे सीजन में नजर आएंगे। हाल ही में एक्टर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खुद भी यह एलान किया है। इसके अलावा शो में एक्टर की भूमिका का भी खुलासा हो गया है। इस चर्चित शो में धीरज ग्रे शेड में नजर आएंगे। धीरज हाल ही में अपने इस शो को लेकर बात करते नजर आए।
Ayushmann Khurrana 100 Cr: सीक्वल की कसौटी पर खरी नहीं उतरी ‘ड्रीम गर्ल 2’, बड़ा सवाल, कब पूरे होंगे सौ करोड़
लंबे वक्त से था ऐसे रोल का इंतजार
धीरज का कहना है, 'मेरे ओटीटी डेब्यू की शूटिंग पूरी होने के ठीक बाद मुझे यह शो मिला। इस शो को करने के लिए मैं पूरी तरह तैयार था'। एक्टर ने आगे कहा, 'जिस टीम के साथ मैं काम कर रहा हूं और वहां जो रोल अदा कर रहा हूं, उस पूरी टीम ने भी यह शो करने के लिए मुझे काफी प्रेरित किया'। धीरज का कहना है, 'मैं शो में एक ग्रे शेड का रोल कर रहा हूं और कुछ ऐसा जिसका मैं लंबे समय से इंतजार कर रहा था'।
किरदार को बताया चैलेंजिंग
अपने किरदार को लेकर धीरज ने कहा, 'यह रोल कुछ ऐसा है, जिसे निभाने के लिए मुझे काफी मेहनत करनी पड़ी है। यह मेरे फैंस और फॉलोअर्स के लिए बिल्कुल अलग होगा। वे मुझे इस अवतार में देखकर खुश होंगे। मैंने अपने करियर में कई रोल निभाए हैं और यह बहुत ही चुनौतीपूर्ण है'। धीरज अपने इस शो की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। बता दें कि बीते दिनों खबर आई थी कि 'सौभाग्यवती भव: 2' की शूटिंग के दौरान धीरज धूपर घायल हो गए थे।
Ekta Kapoor: शादी के सवाल पर एकता कपूर ने सलमान को बनाया ढाल, बोलीं, मुझे बहुत चिढ़ होती है...
नहीं रोकी शूटिंग
सेट पर घायल होने के बाद भी धीरज ने शूटिंग जारी रखी थी। धीरज ने इस बारे में कहा था, 'शूटिंग के दौरान चोट लगना और बीमार पड़ना ये एक एक्टर की जिंदगी का हिस्सा है और मेरे लिए काम सबसे पहले आता है।' यह मेरे साथ पहली बार नहीं हुआ था, मैं इससे पहले भी सेट पर चोटिल हुआ हूं। लेकिन मैं अपने काम पर फोकस रखता हूं'। आपको बता दें कि धीरज 'ससुराल सिमर का', 'शेरदिल शेरगिल', 'कुंडली भाग्य' जैसे कई टीवी शो में काम कर चुके हैं।
Jawan: 'जवान' के सेट पर शाहरुख खान से पहली बार मिले थे सांगे सेल्ट्रिम, बोले- उनके व्यवहार ने मेरे दिल को...