फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dharmendra: गदर 2 की सफलता के लिए धर्मेंद्र ने सनी देओल और फैंस को कहा शुक्रिया, खुद को बताया किस्मत वाला पिता

Sun, 24 Sep 2023 06:10 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'गदर 2' की सफलता के लिए धर्मेंद्र ने फैंस को और अमेरिका ट्रिप के लिए अपने बेटे सनी देओल को खास अंदाज में शुक्रिया कहा। 
विज्ञापन
धर्मेंद्र-सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर सच में 'गदर' मचा रही है। फिल्म रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। फिल्म की दमदार सफलता के बाद से सनी देओल अपने पिता धर्मेंद्र और मां प्रकाश कौर के साथ अमेरिका में छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं। वह यूएस से अक्सर अपने पिता के साथ मस्ती करते हुए मनमोहक तस्वीरें साझा करते हैं। अब फिल्म की सफलता पर धर्मेंद्र ने भी फैंस को शुक्रिया कहा और इस खूबसूरत यात्रा के लिए उन्होंने अपने बेटे की भी तारीफ की।

विज्ञापन
Trending Videos

बेटे का जताया आभार
धर्मेंद्र ने हाल ही में अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जहां वह सनी देओल पर जमकर प्यार बरसाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में धर्मेंद्र ने कहा, 'थैंक्यू सनी, मैंने इस ट्रिप को बहुत एंजॉय किया। ध्यान रखो अपना। अब अच्छे दिन चल रहे हैं।' वहीं वीडियो में अपने पिता की बातें सुनकर सनी देओल भावुक हो गए। वीडियो को शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने कैप्शन में लिखा, 'दोस्तों आप सभी को प्यार और दुआएं दे रहा हूं। सभी खुश रहें और सेहतमंद रहें।'
 

Singham Again: रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ में अजय देवगन के साथ नजर आएंगी करीना, अगले महीने करेंगी शूटिंग

धर्मेंद्र ने फैंस को कहा शुक्रिया
इसके साथ ही धर्मेंद्र ने एक फोटो साझा किया, जहां उन्होंने फैंस को 'गदर 2' की सक्सेस के लिए धन्यवाद दिया है। कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'दोस्तों, किस्मत वाला होता है बाप वो, जिसका बेटा कभी बाप बन कर बच्चों सा लाड लड़ाता है। सनी मुझे 'गदर 2' की सक्सेस को एंजॉय करने के लिए यूएस लेकर आया। दोस्तों आप सबकी गुड विशेज का शुक्रगुजार हूं कि आपने 'गदर 2' को ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाया।'
 

Anandji Exclusive: लड़की ने चिट्ठी में भेजा लिपस्टिक से बना दिल, साथ में फूल और इंदीवर ने लिखा, फूल तुम्हें...
विज्ञापन

राजवीर की फिल्म को समय देंगे सनी
भारत वापस आने के बाद सनी देओल अपने छोटे बेटे राजवीर की डेब्यू फिल्म 'दोनों' को भी समय देंगे। बता दें कि राजश्री प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म 'दोनों' में राजवीर के साथ पूनम ढिल्लों की बेटी पलोमा लीड किरदार में हैं। यह फिल्म आगामी पांच अक्तूबर को रिलीज हो रही है।

Kiku Sharda: माता-पिता के जाने के बाद गम में डूबे किकू शारदा, बोले- थोड़ा रुक जाते, कुछ बातें बाकी थीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें