'बसंती इन कुत्तों के आगे मत नाचना..' जैसे कई हिट डायलॉग बोलने वाले हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र ने अपनी जिंदगी में एक से बढ़कर एक हिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। 'हीमैन' की इन फिल्मों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। अभिनेता की पॉपुलैरिटी का आलम यह है कि आज भी धर्मेंद्र द्वारा बोले हुए डायलॉग्स लोगों की जुबान पर रहते हैं। आज भी देशभर में फैले उनके फैंस का मानना है कि धर्म पाजी जैसा न कोई था और न कभी कोई होगा। ऐसे में सबके चहेते धर्मेंद्र अपने इन्हीं फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहते हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें साझा करते हैं। इसी क्रम में आज धर्मेंद्र ने अपनी एक ऐसी तस्वीर साझा की है, जिसे देखकर लोगों को पुराने दिनों की याद आ जाएगी।
Shotgun Wedding: घर बैठे देख सकेंगे जेनिफर लोपेज की 'शॉटगन वेडिंग', भारत में लायंसगेट प्ले पर कब देगी दस्तक?
दरअसल, आज धर्मेंद्र के हाथ अपनी एक ऐसी फोटो लग गई है, जिसने एक बार फिर उनके बीते दिनों के यादों के पिटारे को खोल दिया है। आज धर्मेंद्र द्वारा साझा की गई यह ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर उस दौर की है, जिसमें अभिनेता मुंबई की गलियों में अपने आपको हीरो के रूप में स्थापित करने की जद्दोजहद में लगे थे। यह तस्वीर धर्मेंद्र के उन दिनों की जब लाखों दिलों की धड़कन रहे अभिनेता ने फिल्मफेयर टैलेंट कॉन्टेस्ट के लिए रजिस्टर किया था। जी हां, अब आपको समझ आ ही गया होगा कि तस्वीर में आपको धर्मेंद्र का कैसा मनमोहक रूप नजर आने वाला है। तो बिना देर किए देखते हैं धर्मेंद्र द्वारा साझा की गई यह तस्वीर....
तो लगे न इस तस्वीर में हमारे धर्म पाजी एकदम गबरू जवान और हैंडसम...? हां..हां...हमें पता है आपका जवाब हां में ही आया होगा। तो अब आपको बताते हैं अभिनेता ने इस तस्वीर को साझा करते हुए क्या लिखा है। धर्मेंद्र लिखते हैं, 'एक फोटो, जो अभी भी अनवर के पास थी…फिल्मफेयर टैलेंट कॉन्टेस्ट के लिए मेरी तस्वीरें खींचने वाले जान मोहम्मद के पोते…। ..... आज अनवर मुझसे मिलने आया और यह छूटी हुई फोटो दिखाई... मैंने इसे आप सभी को दिखाने के लिए रखा है। उम्मीद है आप इसे पसंद करेंगे।' अभिनेता के कैप्शन से साफ है कि यह तस्वीर फिल्मफेयर टैलेंट कॉन्टेस्ट में उनके फोटोग्राफर रहे जान मोहम्मद के पोते ने संभालकर रखी थी। धर्मेंद्र की उम्मीद के मुताबिक उनके फैंस को अभिनेता की यह तस्वीर बेहद पसंद आ रही है। लोग इसपर तरह-तरह के कमेंट कर उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।
Bollywood Celebs: मिसकैरेज के दर्द से गुजर चुकी हैं इन स्टार्स की पत्नियां, एक तो फिर कभी नहीं बन पाईं मां
गौरतलब है सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के साथ-साथ धर्मेंद्र एक बार फिर अब बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। अभिनेता आने वाले समय में कई फिल्मों में काम करते दिखाई देंगे। धर्मेंद्र को अगली बार करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में काम करते देखा जाएगा। इसमें उनके साथ आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, जया बच्चन और शबाना आजमी हैं। इसके साथ ही उनके पास सनी, बॉबी और करण के साथ निर्देशक अनिल शर्मा की अगली फिल्म 'अपने 2' भी है।
Trial By Fire: रियल लाइफ के कृष्णमूर्ति दंपति से मिले अभय देओल और राजश्री देशपांडे, फोटो शेयर कर कही यह बात