द ग्रे मैन के बारे में धनुष ने कहा था, 'मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि मैं वेब सीरीज द ग्रे मैन में काम करूंगा। इसमें मेरे अलावा रायन कोसलिंग और क्रिस एवांस की अहम भूमिका होगी। इसका निर्देशन द रुसो ब्रदर्स करेंगे। मैं इस शानदार प्रोजेक्ट का हिस्सा हूं और काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं। मेरे प्रशंसकों का आभार, जो पूरे विश्व में फैले हुए हैं और मुझे प्यार देते हैं।' इसके अलावा धनुष आनंद एल राय की फिल्म 'अतरंगी रे' में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और सारा अली खान की भी अहम भूमिका है।
अभिनेता धनुष और उनकी पत्नी ऐश्वर्या
- फोटो : Instagram
बता दें कि धनुष ने रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से 18 नवंबर 2004 को शादी रचाई थी। शादी तमिल रिवाज के अनुसार हुई थी, जिसमें कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया था। इतना ही नहीं रिसेप्शन में आ रहे मेहमानों से कार्ड दिखाकर अंदर आने की गुजारिश की गई थी।