फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेमी लोवेटो ने ब्वॉयफ्रेंड मैक्स इरीच के साथ की सगाई, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

Thu, 23 Jul 2020 07:06 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डेमी लोवेटो, मैक्स इरीच - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

गायिका और अभिनेत्री डेमी लोवेटो (Demi Lovato) ने अपने ब्वॉयफ्रेंड मैक्स इरीच (Max Ehrich) से सगाई कर ली है। दोनों इसी साल मार्च से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। डेमी और मैक्स ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें साझा की हैं। जिसमें मैक्स बीच(सुमद्र किनारे) पर प्रपोज करते दिखे। इस मौके पर डेमी डायमंड की अंगूठी फ्लॉन्ट करती दिखीं। बता दें कि मैक्स पेशे से एक अभिनेता हैं। 

विज्ञापन


डेमी ने तस्वीर के साथ इंस्टाग्राम पर लिखा, 'जब मैं छोटी थी तो मेरे डैड मुझे 'लिटिल पार्टनर' कहकर बुलाते थे। उस वक्त सुनने में मुझे अजीब सा लगता था। आज मुझे उसका मतलब समझ में आता है। आज यह शब्द एक बार फिर से मेरे लिए परफेक्ट है क्योंकि मैं आधिकारिक तौर पर किसी की पार्टनर बनने जा रही हूं।'
 

'मैक्स मैं जानती हूं मैं तुमसे तब से प्यार करती हूं जब से मैं तुमसे मिली हूं। यह कुछ ऐसा था जिसे मैं शब्दों में किसी को बयां नहीं कर सकती। मैंने अपनी जिंदगी में इस तरह किसी से प्यार का अनुभव नहीं किया है। तुमने कभी भी मुझ पर किसी तरह का दबाव नहीं डाला। तुमने मुझे और बेहतर कर दिया। मेरे लिए यह सम्मान की बात है। मैं तुम्हें किसी कैप्शन में नहीं लिख सकती लेकिन मैं तुम्हारे साथ अपनी जिंदगी, परिवार शुरू करना चाहती हूं। आई लव यू माई पार्टनर।'  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें