फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेग्नेंट हैं पॉप सिंगर निकी मिनाज, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें

Tue, 21 Jul 2020 03:21 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
निकी मिनाज
विज्ञापन

पॉप सिंगर निकी मिनाज गर्भवती हैं। उन्होंने बेबी बंप के साथ तस्वीरें साझा कर प्रेग्नेंसी की जानकारी अपने फैंस को दी है। निकी और उनके पति केनेथ पेटी अपने पहले बच्चे को लेकर काफी उत्सुक हैं। निकी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन


निकी ने तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा- 'प्यार, शादी, बच्चा...एक्साइटमेंट और आभार से भरी हुई हूं। आपकी शुभकामनाओं के लिए थैंक्यू'। इस खबर को सुनने के बाद उनके फैंस ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया है। निकी ने क्वीन रेडियो शो के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि वह केनेथ संग कई साल से रिलेशनशिप में हैं।

याद दिला दें कि इससे पहले निकी  एमिनम (Eminem) के साथ रिलेशनशिप में थीं। फैंस को इनके प्यार की भनक तब लगी थी जब एमिनम के सुपरहिट गाने 'बिग बैंक' में निकी ने गेस्ट अपीयरेंस दी थी। निकी को 2011 से 2016 के बीच  10 बार ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। उन्हें पहला ग्रैमी अवॉर्ड 2012 में माय चिक बैड के लिए मिला था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें