करणी सेना की उपाध्यक्ष संगीता सिंह ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि इस फिल्म के जरिए हिंदू सम्राट पृथ्वीराज की गलत और अश्लील तस्वीर को पेश किया जा रहा है और इसलिए इससे उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है। फिल्म के प्रिव्यू से ही पता चलता है कि यह विवादास्पद है। ऐसा लगता है कि उक्त फिल्म को सेंसर बोर्ड ने बिना देखे ही मंजूरी दे दी है। उनका यह भी कहना है कि फिल्म में जिस तरह दृश्य तैयार कर राजा पृथ्वीराज को दिखाने की कोशिश की गई है, वह आईपीसी धारा 1860 के तहत अपराध है।
अक्षय कुमार की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ का एलान साल 2019 में किया गया था। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिए मानुषी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। कुछ समय पहले इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसमें एक जंग की झलक दिखाई गई थी। इस टीजर में मानुषी छिल्लर का एक सीन भी देखने को मिला था।
फिल्म ‘पृथ्वीराज’ का निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है। इस फिल्म अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर के अलावा सोनी सूद भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि, अब तक इस फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है और फैंस इसका इंतजार कर रहे हैं।