फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepti Naval: शादी के बाद दीप्ति नवल को फिल्मों में नहीं मिल रहा था काम, अवसाद से घिर गई थीं अभिनेत्री

Sun, 20 Nov 2022 12:39 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दीप्ति नवल ने हाल ही में एक इवेंट में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा, 'जब मैंने शादी कर ली तो मुझे रोल मिलने बंद हो गए। यह ऐसा था कि जैसे मेरी प्रतिभा पूरी तरह से नष्ट हो गई हो।'
विज्ञापन
दीप्ति नवल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीप्ति नवल बॉलीवुड की प्रतिभाशाली एक्ट्रेस में शुमार हैं। दर्शक उनके अभिनय के मुरीद रहे हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। दीप्ति नवल ने एक बातचीत के दौरान कहा है कि वह अवसाद के दौर से गुजर चुकी हैं। दीप्ति नवल ने कहा कि शादी के बाद अचानक उन्हें फिल्मों में रोल मिलने बंद हो गए, जिसके चलते वह डिप्रेशन में चली गईं। दीप्ति नवल ने यह भी कहा कि वह खुद को एक आर्टिस्ट के रूप में देखती रही हैं, इसलिए उन्होंने फिर से अपने लिए रास्ते बनाए।

विज्ञापन


इन बदलावों से गुजरी
बता दें कि दीप्ति नवल ने श्याम बेनेगल की फिल्म 'जुनून' (1978) से डेब्यू किया था। इसके बाद 'साथ साथ', 'चश्मेबद्दूर', 'किसी से ना कहना', रंग बिरंगी' और 'कथा' जैसी कई शानदार फिल्मों में नजर आईं। दीप्ति नवल ने 1985 में फिल्म निर्माता प्रकाश झा से शादी रचाई। हालांकि, फिलहाल दोनों का तलाक हो चुका है। हाल ही में दीप्ति नवल ने शादी के बाद करियर में आए बदलावों पर बात की।
Ira Khan: आयरा खान ने फैंस को दिखाई अपनी सगाई की अंगूठी, मंगेतर नुपुर शिखरे के लिए कही दिल छू लेने वाली बात
विज्ञापन


बैठी रही थीं खाली हाथ!
दीप्ति नवल ने हाल ही में एक इवेंट में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा, 'जब मैंने शादी कर ली तो मुझे रोल मिलने बंद हो गए। यह ऐसा था कि जैसे मेरी प्रतिभा पूरी तरह से नष्ट हो गई हो। ऐसा हकीकत में मेरे साथ हुआ। मुझे उस दौर से गुजरना पड़ा। उस दौर में ऐसे कई वर्ष बीते, जब मेरे पास काम नहीं था। मुझे नहीं पता था कि मेरे साथ क्यो हो रहा था, क्योंकि मैंने हमेशा खुद को आर्टिस्ट के रूप में देखा। अगर आपको काम नहीं मिलता है या आप क्रिएट नहीं करते हैं तो आप कौन हैं?' दीप्ति ने आगे कहा, 'मुझे वापस अपने लिए रास्ते बनाने बड़े।' दीप्ति नवल के मुताबिक वह दौर उनके लिए अवसाद की वजह बना। 
विज्ञापन

Tabassum Govil: 'राम' के साथ स्क्रीन भी साझा कर चुकी हैं तबस्सुम, जानें अरुण गोविल से इनका दिलचस्प रिश्ता

इंडस्ट्री में आए बदलावों पर बोलीं
इसके अलावा दीप्ति नवल ने इंडस्ट्री में आए बदलावों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में अब कास्टिंग निर्देशकों की शिरकत ने फिल्म मेकर्स तक पहुंच कम कर दी है। इसके अलावा उन्होंने कास्टिंग काउच का भी जिक्र किया। दीप्ति ने कहा, 'कास्टिंग काउच इंडस्ट्री में हमेशा था। इसलिए इनसाइडर्स और आउटसाइडर्स की अवधारणा रही थी।' दीप्ति के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही कल्कि कोचलिन के साथ फिल्म 'गोल्डफिश' में नजर आएंगी।
Jaya Bachchan: वेस्टर्न कपड़े पहनने पर जया बच्चन ने भारतीय महिलाओं पर उठाए सवाल, बेटी श्वेता ने दिया यह जवाब

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें