फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ira Khan: आयरा खान ने फैंस को दिखाई अपनी सगाई की अंगूठी, मंगेतर नुपुर शिखरे के लिए कही दिल छू लेने वाली बात

Sat, 19 Nov 2022 07:10 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आयरा ने सोशल मीडिया पर मंगेतर नुपुर शिखरे के साथ अपनी सगाई की इनसाइड तस्वीरें साझा की हैं। आयरा की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन
आयरा खान, नुपुर शिखरे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आमिर खान की बेटी आयरा खान ने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ अपने रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ा दिया है। बीते दिन आयरा ने अपने परिवार और कुछ करीबी लोगों के बीच नुपुर शिखरे से सगाई की। आमिर अपनी बेटी की सगाई में काफी खुश दिखे। बेटी आयरा खान की सगाई में आमिर खान जबरदस्त डांस करते नजर आए और इस मौके की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आ चुके हैं। लेकिन अब आयरा ने सोशल मीडिया पर मंगेतर नुपुर शिखरे के साथ अपनी सगाई का इनसाइड तस्वीरें साझा की हैं। वहीं, एक वीडियो में वह अपनी अंगूठी फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। 

विज्ञापन


आयरा खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर कुछ तस्वीरें और एक वीडियो साझा किया है। तस्वीरों में आयरा अपने मंगेतर नुपुर शिखरे के साथ नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर में आयरा और नुपुर अपनी इंगेजमेंट रिंग पकड़े हुए हैं और एक-दूसरे को ओर देख रहे हैं। आगे की बाकी तस्वीरों में दोनों अपने करीबी लोगों के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं, वीडियो सगाई के बाद का है, जिसमें आयरा और नुपुर अपनी-अपनी अंगूठी दिखाते नजर आ रहे हैं।

KBC 14: 17 साल से हॉट सीट पर आने का सपना देख रहे थे गुजरात के विनोद, अमिताभ बच्चन को बुलाया बॉलीवुड का नगीना
विज्ञापन


विज्ञापन


आयरा खान ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि दुनिया में मेरी पसंदीदा जगह तुम्हारे बगल में है। इस वीडियो को देख कर आयरा की खुशी का अंदाजा लगाया जा सकता है जब वह अंगूठी दिखाते हुए कहती है कि दोस्तों देखों।

Shehnaaz Gill: फैंस के बीच अपने ही बॉडीगार्ड पर फूटा शहनाज गिल का गुस्सा, चिल्लाकर पूछा- क्या समस्या है?



आयरा अभिनेता आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी हैं। काफी समय से वह अपने बॉयफ्रेंड नुपुर को डेट कर रही थीं। सोशल मीडिया पर अक्सर वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ अपनी फोटो शेयर करती रहती थीं। नुपुर ने सितंबर में आयरा को एक स्पोर्ट्स इवेंट में रिंग के साथ प्रपोज किया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा वीडियो साझा किया, जिसमें अपने फैंस को बताया कि उन्होंने नुपुर के प्रपोजल को एक्सेप्ट कर लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें