फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepika Padukone: चोट लगने के बाद भी काम करती नजर आईं दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह ने लगाई थी प्यार भरी डांट

Fri, 08 Nov 2024 08:12 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दीपिका पादुकोण कभी भी खाली बैठना पसंद नहीं करती हैं। कोविड के दौरान दीपिका की पीठ पर चोट लग गई थी, इसके बाद भी वो काम कर रही थीं, तो रणवीर ने उन्हें डांट लगा दी थी।
 
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के शानदार कपल्स में से एक हैं। हाल ही में दीपिका ने बेटी को जन्म दिया है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। दीपिका पादुकोण ने बताया कि जब दीपिका को चोट लगी तो रणवीर सिंह ने उन्हें डांट लगा दी थी।
विज्ञापन

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
कोरोना के दौरान एक साथ रहे थे कपल
कोविड 19 महामारी के दौरान जब भारत पूरी तरह बंद हो गया था, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को घर पर एक दूसरे के साथ रहने का पूरा समय मिला। दीपिका ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह घर की देखभाल करने में व्यस्त रहती थीं।

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
घर पर बेकार नहीं बैठ सकती हैं दीपिका
दीपिका ने कहा कि वे घर पर बेकार नहीं बैठ सकती हैं। यही कारण है कि उनके पति अक्सर उन्हें हर समय काम करने से रोकते हैं। उन्होंने इंटरव्यू में कहा कि रॉकी और रानी की प्रेम कहानी स्टार उन्हें एक जगह बैठने और हर समय कुछ न कुछ करने के लिए कहते रहते हैं। दीपिका ने कहा कि वे हर समय कुछ कुछ करती रहती हैं, ताकि वे बिजी रहें।
विज्ञापन

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
पीठ पर चोट के बाद भी कर रही थीं काम
रणवीर सिंह जब भी इस बात से परेशान हो जाते थे, तो वे फैमली ग्रुप में उनकी शिकायत कर देते थे। दीपिका ने बताया कि काम करते समय उनकी कमर में मोच आ गई थी तो रणवीर ने उन्हें बिस्तर पर ही आराम करने के लिए कहा। दीपिका घर में बैठी बोर हो रही थीं, तो वे अलमारी साफ करने लगीं। रणवीर सिंह इस दौरान वर्कआउट के लिए गए थे लेकिन वे अचानक से दीपिका को देखने आए तो दीपिका उन्हें अलमारी साफ करती नजर आईं। रणवीर ने दीपिका को देखकर कहा कि क्या तुम हर समय ये फट फट करना बंद कर सकती हो। एक जगह बैठो, तुम्हारी पीठ पर चोट लगी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें