सिटाडेल हनी बनी में कुछ ऐसा है किरदार
के के मेनन यहां बाबा बने हैं। बाबा यानी अनाथ बच्चों के लिए पिता समान शख्सियत। अनाथालय के बच्चों पर दया दिखाना, उन्हें पढ़ाना लिखाना, ट्रेनिंग देना और फिर इन बच्चों के बड़ा होने पर उन्हें जासूस बनाकर उनका रिंग मास्टर बन जाना। यह पहला मौका नहीं है जब के के मेनन इस तरह की किसी जासूसी सीरीज या फिल्म में नजर आए हैं।
टाइपकास्ट दिखने लगे के के
इससे पहले भी वह कई स्पाई थ्रिलर प्रोजेक्ट का हिस्सा रह चुके हैं। लंबे समय से के के लगातार पर्दे पर गैंग्सटर और जासूस बनते चले आ रहे हैं। अब इस तरह के किरदार में टाइपकास्ट नजर आने लगे हैं। हाल ही में जियो सिनेमा पर रिलीज हुई सीरीज शेखर होम में वह एक जासूस के किरदार में नजर आए थे। वहीं, स्पेशल ऑप्स की सीरीज में वह रॉ अधिकारी हिम्मत सिंह की भूमिका में पिछले दो सीजन में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा फर्जी में वह जालसाजी नेटवर्क के सरगना बने दिखे थे। साथ ही, कुछ समय पहले रिलीज हुई जी 5 की सीरीज में खूंखार गैंगस्ट के किरदार में थे।
इन प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं के के