फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DeepVeer: दुआ के साथ नए घर में शिफ्ट होने जा रहे दीपिका-रणवीर सिंह, करोड़ों के आशियाने की पहली झलक आई सामने

Wed, 16 Apr 2025 01:24 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Deepika Padukone Ranveer Singh: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का 100 करोड़ी अपार्टमेंट लगभग तैयार हो चुका है, जिसका एक शानदार वीडियो आज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
 
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह का आशियाना हुआ तैयार? - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अब जल्द ही अपनी बेटी दुआ के साथ नए अपार्टमेंट में शिफ्ट हो जाएंगे। आज उनके इस करोड़ों आशियाने की पहली झलक सामने आई है, जो फैंस के बीच जमकर वायरल हो रही है।
विज्ञापन

 

दीपवीर के नए घर का वीडियो हुआ वायरल
मनीकंट्रोल के अनुसार, दीपिका और रणवीर के नए घर की कीमत 100 करोड़ रुपये है। यह अपार्टमेंट बिल्डिंग की 16वीं से 19वीं मंजिल तक है और यह 11,266 वर्ग फीट में फैला हुआ है। सबसे खास बात यह है कि उनका यह नया आशियाना समुद्र के किनारे बना है। इस बिल्डिंग का एक वीडियो आज सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि बिल्डिंग का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। दीपवीर का यह नया आशियाना मुंबई के बांद्रा के बैंडस्टैंड इलाके में स्थित है।

क्या शाहरुख के पड़ोसी हैं रणवीर-दीपिका
इस वीरयल वीडियो में शाहरुख खान का बंगला मन्नत भी दिखाया गया है, जो रणवीर और दीपिका के घर से काफी करीब है।
 
विज्ञापन

दीपिका-रणवीर का करियर
दीपिका को आखिरी बार फिल्म 'सिंघम अगेन' में डीसीपी शक्ति शेट्टी के रोल में देखा गया था। वहीं, रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म 'धुरंधर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा वह 'डॉन 3' में भी नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें:
Vineet Kumar Singh: शाहरुख की जिंदगी से जुड़ा है विनीत की सफलता का सच, जानिए कैसे पूरी हुई अभिनेता की मन्नत..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें