फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendra Kapoor Award: महेंद्र कपूर अवॉर्ड शो में गायक के बेटे-पाेते ने बांधा समां, बॉलीवुड कलाकार हुए शामिल

Wed, 16 Apr 2025 11:22 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मुंबई में कुछ दिन पहले पद्मश्री महेंद्र कपूर अवार्ड शो का आयोजन किया गया। इस मौके पर गायक के बेटे और पोते ने उनके यादगार गीत गाए। इस अवॉर्ड शो में बॉलीवुड, टीवी जगत की कई हस्तियां भी शामिल हुईं।
विज्ञापन
गायक महेंद्र कपूर के बेटे रूहान और पोते सिद्धांत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेंद्र कपूर अवार्ड शो के मौके पर गायक के बेटे और पोते ने ऐसा संगीत का समां बांधा कि सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए। इस अवॉर्ड शो में अनूप जलोटा, सुदेश भोसले और हर्षदीप कौर जैसे सिंगर भी शामिल हुए। साथ ही उषा नाडकर्णी, विंदू दारा सिंह, महेश मांजरेकर, दिव्यंका त्रिपाठी और निकितिन धीर जैसे फिल्म, टीवी से जुड़े कलाकार भी अवॉर्ड शो में दिखे। यह सभी लोग गायक महेंद्र कपूर के बेटे रुहान कपूर और पोते सिद्धांत कपूर की संगीत प्रस्तुति देखने के लिए आए थे।

विज्ञापन

महेंद्र कपूर अवार्ड शो में रुहान, गायक सुदेश भोसले, अनूप जलोटा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मनोज कुमार को दी गई श्रद्धांजलि 
11 अप्रैल को वाईबी चव्हाण ऑडिटोरियम, मुंबई में पद्मश्री महेंद्र कपूर अवार्ड शो का आयोजन किया गया। इस अवॉर्ड शो में अभिनेता मनोज कुमार को सबसे पहले श्रद्धांजलि दी गई, हाल ही में उनका निधन हुआ। महेंद्र कपूर के बेटे रुहान कपूर ने मनोज कुमार की फिल्म का गीत 'है प्रीत जहां' पेश किया। इस गीत के बाद हॉल 'जय हिंद' के नारे से गूंज उठा। आगे सिद्धांत कपूर ने अपने दादा महेंद्र कपूर के चर्चित गीतों 'चलो एक बार फिर से' और 'नीले गगन के तले' को गाया और दर्शकों को अपनी आवाज से मंत्रमुग्ध कर दिया। सुदेश भोसले ने सिद्धांत की गायिकी की खूब तारीफ की। सिद्धांत ने अपने दादा जी से ही संगीत सीखा था। 


 

सम्मानित हुए कई कलाकार 
पद्मश्री महेंद्र कपूर अवार्ड शो में कई फिल्म कलाकारों और अलग-अलग क्षेत्रों की नामी हस्तियों को सम्मानित भी किया गया। इस अवॉर्ड शो का आयोजन दत्तात्रेय माने ने किया था, जिन्होंने इस खास शाम के लिए रूहान कपूर और सिद्धांत कपूर को गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर बुलाया था। इस अवॉर्ड में चीफ गेस्ट के तौर पर महाराष्ट्र सरकार के उद्योग मंत्री उदय सामंत आए थे। अपने भाषण के दौरान उदय सामंत ने महेंद्र कपूर परिवार की तारीफ की, गायक महेंद्र कपूर को भी श्रद्धांजलि दी। 

विज्ञापन

इस गीत से हुआ कार्यक्रम का समापन 
महेंद्र कपूर अवॉर्ड शो का समापन देशभक्ति गीत ‘मेरे देश की धरती’ से हुआ। इस गीत को रूहान और सिद्धांत ने बहुत ही शानदार ढंग से गाया। दर्शकों ने भी खड़े होकर खूब तालियां बजाकर, गायकों का उत्साह बढ़ाया।  

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें