फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepika Padukone: आलिया के इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट कर ट्रोल्स के निशाने पर आईं दीपिका पादुकोण, जानिए क्यों?

Sun, 11 Dec 2022 06:00 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बता दें कि दीपिका पादुकोण ने आलिया की फोटोज पर कमेंट करते हुए अपने स्किन केयर ब्रांड का भी जिक्र कर दिया।
विज्ञापन
Deepika Padukone - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने बीते दिनों अपना स्किन केयर ब्रांड लॉन्च किया। आज कल एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर जमकर इसका प्रमोशन करने में जुटी हुई हैं। दीपिका अपने ब्यूटी ब्रांड को प्रमोट करने का मौका नहीं छोड़ती हैं। यहां तक कि हाल ही में उन्होंने आलिया भट्ट के इंस्टाग्राम पोस्ट पर भी अपने स्किन केयर ब्रांड का प्रमोशन कर डाला। हालांकि, नेटिजन्स को दीपिका की यह बात कतई पसंद नहीं आई और उन्होंने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन

OTT This Week: विक्की और कियारा देंगे ठहाकों का ट्रिपल डोज, इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

हुआ यह कि आज आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। आलिया ने यह फोटोज बाथरुम से शेयर की हैं। इनमें आलिया का चेहरा काफी चमक रहा है। हर कोई उनके निखार की तारीफ करता नजर आ रहा है। इसके साथ आलिया ने कैप्शन लिखा है, 'इतवार की सुबह को कुछ रोशनी की तलाश और बाथरुम में किया गया फोटोशूट।' आलिया की इस तस्वीर पर यूजर्स के साथ-साथ तमाम सेलेब्स ने भी कमेंट किए हैं। इस बीच दीपिका के कमेंट ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा।
विज्ञापन

विज्ञापन


बता दें कि दीपिका पादुकोण ने आलिया की फोटोज पर कमेंट करते हुए अपने स्किन केयर ब्रांड का भी जिक्र कर दिया। उन्होंने अपने ब्रांड का नाम लेते हुए लिखा कि उसकी खुशबू आ रही है। दीपिका के इस कमेंट पर नेटिजन्स ने उनकी जमकर क्लास लगाई। एक यूजर ने लिखा, 'ये तो हद हो गई।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हर जगह प्रमोशन शुरू।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आलिया के फोटो पर अपने प्रोडक्ट का प्रमोशन क्यों?' एक यूजर ने लिखा, 'एडवरटाइजिंग की हाइट है।' एक यूजर ने लिखा, 'कितना एड करोगे मैम?'
Armaan Malik: यूट्यूबर अरमान की दोनों पत्नियां एक साथ प्रेग्नेंट, हैरान यूजर्स बोले- ये क्या देखना पड़ रहा है

दीपिका के कमेंट पर आलिया भट्ट ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'हाहा, सही खुशबू आ रही है। फिलहाल यह मेरा फेवरेट प्रोडक्ट है।' बता दें कि आलिया भट्ट इन दिनों मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। 6 नवंबर 2022 को आलिया ने बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम 'राहा' रखा गया है।
Ikkis: श्रीराम राघवन की 'इक्कीस' से वरुण धवन क्यों हुए बाहर? सामने आई यह बड़ी वजह

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें