सुहाना खान, शाहरुख खान
- फोटो : Instagram
शाहरुख खान, सुहाना खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सुहाना की वीडियो साझा करते हुए शाहरुख खान ने लिखा, ' मेबलीन के लिए बधाई बेटा। बहुत अच्छे से तैयार हुईं, बहुत अच्छे से बोलीं, सब अच्छी तरह से किया और अगर मैं कुछ क्रेडिट ले सकता हूं तो, अच्छी तरह से परवरिश की गई। लव यू माय लिल लेडी इन रेड!' अपने पिता की इस पोस्ट पर सुहाना खान ने भी कमेंट कर उनका आभार जताया और आई लव यू कहा। शाहरुख और गौरी खान की लाडली सुहाना फिल्मों में आने से पहले ही छा गई हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सुहाना बहुत जल्द जोखा अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' के जरिए डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन के के नाती अगस्त्य नंदा, श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर और भी अन्य स्टार किड्स नजर आने वाले हैं। वहीं शाहरुख खान की आगामी फिल्मों के बारे में बात करें तो अभिनेता जल्द ही 'जवान' और 'डंकी' में काम करते नजर आएंगे।