मां को कहा शुक्रिया
रेने सेन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें सुष्मिता सेन अभिनीत फिल्म 'मैं हूं ना' का 'तुम्हें जो मैंने देखा' गाना चल रहा है। इसके साथ लिखा है, 'ईश्वर से मिले मुझे सबसे पसंदीदा तोहफे, मेरी मां को जन्मदिन की बधाई।' आगे लिखा है, 'मुझे और अलीशा को सबसे शानदार जिंदगी देने के लिए आपका शुक्रिया। आपने हमें मजूबत होना, आत्मनिर्भर होना सिखाया है, लेकिन, सबसे महत्वपूर्ण है कि हमें बेहतर इंसान होने के मायने समझाए हैं'।