फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Darasing Khurana: दारासिंग खुराना ने UNICEF इंडिया से मिलाया हाथ, इस खास मुहिम के लिए करेंगे काम

Fri, 28 Jul 2023 05:54 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कथित तौर पर यूनिसेफ इंडिया के इस देशहित मकसद में दारासिंग खुराना के काम में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता पैदा करना और सस्ती से सस्ती चिकित्सा प्रदान करना शामिल है।
विज्ञापन
दारासिंग खुराना - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रियंका चोपड़ा से लेकर अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित और आयुष्मान खुराना तक बॉलीवुड के ऐसे कई सितारे हैं, जो देश हित के लिए काम करते हैं। ऐसा करने के लिए ये सेलेब्स यूनिसेफ इंडिया के साथ मिलकर काम करते हैं। ऐसा ही अब कुछ अभिनेता और मॉडल दारासिंग खुराना भी करते नजर आएंगे। जी हां, यूनिसेफ से जुड़ने वाले इन सेलेब्स की लिस्ट में अब दारासिंग खुराना का नाम भी जुड़ गया है। अभिनेता यूनिसेफ इंडिया के साथ मिलकर देश में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता फैलाएंगे। 

विज्ञापन

यह होगा दारासिंग का मकसद
कथित तौर पर यूनिसेफ इंडिया के इस देशहित मकसद में दारासिंग खुराना के काम में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता पैदा करना और सस्ती से सस्ती चिकित्सा प्रदान करना शामिल है। दारासिंग ने यूनिसेफ इंडिया और एशिया के सबसे बड़े स्टूडेंट्स द्वारा चलाया जाने वाले सामाजिक संस्थान, आईआईटी बॉम्बे से अभ्युदय के रूप में हाथ मिलाया है। दोनों संस्थाएं मिलकर एक पॉडकास्ट सीरीज लेकर आ रही हैं, जो मानसिक स्वास्थ्य और जलवायु परिवर्तन पर केंद्रित होगी। दारासिंग मानसिक स्वास्थ्य वाले पार्ट को होस्ट कर रहे हैं और इसके लिए, वह यूनिसेफ में मानसिक स्वास्थ्य की एक्सपर्ट मिस तनुजा बाबरे का इंटरव्यू ले रहे हैं।

शो में क्या-क्या होगा डिस्कस
शो के लिए की जाने वाली रिकॉर्डिंग के बारे में बात करते हुए, दारासिंग ने बताया कि यह बहुत ही ज्ञानवर्धक अनुभव था। उन्होंने बताया, 'शो के माध्यम से, हमने मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की, जैसे युवाओं के मेंटल हेल्थ प्रॉब्लम्स से गुजरने के पीछे के कारण। माता-पिता कैसे अपने बच्चों को जान सकते हैं और उनकी मदद कर सकते हैं, जो ऐसी समस्याओं से गुजर रहे हैं। एक एपिसोड ऐसा भी है, जहां हमने इस बारे में बात की कि सोशल मीडिया और वहां बने रिश्ते लंबे समय में किसी व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य को कैसे प्रभावित कर सकते हैं।'
Odia Actress: उड़िया एक्ट्रेस ने लगाया इंटीमेट वीडियो लीक करने का आरोप, फिल्म निर्माता के खिलाफ FIR दर्ज
विज्ञापन

जल्द रिलीज होगा पॉडकास्ट
बता दें, यूनिसेफ इंडिया की इस अनोखी मुहिम को लोगों के बीच पहुंचाने वाली यह पॉडकास्ट सीरीज जल्द ही रिलीज होने वाली है। दारासिंग देश में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने की इस मुहिम का हिस्सा बनने के लिए काफी उत्साहित हैं। अगर दारासिंग के वर्कफ्रंट की बात को अभिनेता को अगली बार 'कागज 2' में अभिनय करते देखा जाएगा।
Kiara Advani: जब कियारा आडवाणी ने जताई थी गर्भवती होने की इच्छा, बच्चे पैदा करने की दिलचस्प वजह का किया खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें