राजकुमार राव की अपकमिंग वेब सीरीज 'गन्स एंड गुलाब' को लेकर काफी बज बना हुआ है। इस सीरीज के ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आ गई है। मेकर्स ने एक वीडियो शेयर करते हुए इसका खुलासा किया है।
राजकुमार राव की अपकमिंग वेब सीरीज 'गन्स एंड गुलाब' को लेकर काफी बज बना हुआ है। इस सीरीज के ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आ गई है। मेकर्स ने एक वीडियो शेयर करते हुए इसका खुलासा किया है। क्राइम-रोमांटिक-ड्रामा सीरीज में राजकुमार के साथ दुलकर सलमान, आदर्श गौरव, गुलशन देवैया और टीजे भानु लीड रोल में नजर आने वाले हैं। यह सीरीज 90 के दशक के गैंगस्टर और हिंसा वर्ल्ड को एक बार फिर से स्क्रीन पर लेकर आने वाली है। 2 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर ‘गन्स एंड गुलाब’ का ट्रेलर रिलीज होने वाला है।