फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sapna Choudhary: घूंघट डालकर चटक-मटक नाचीं सपना चौधरी, यूजर्स बोले- गदर मचा दिया

Thu, 08 Dec 2022 11:03 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सपना वीडियो में 'बलम' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। डांस के साथ-साथ उनका लुक भी जबरदस्त है।
विज्ञापन
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डांसिंग क्वीन सपना चौधरी अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। सपना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अक्सर फैंस के साथ अपने वीडियो शेयर करती नजर आती हैं। देसी क्वीन ने आज अपना एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह हरे रंग का सूट पहनकर बिल्कुल देसी अंदाज में धमाकेदार डांस करती नजर आ रही हैं। सपना का यह वीडियो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। 

विज्ञापन

Ranbir Kapoor: अब रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में काम नहीं करेंगे रणबीर कपूर, बताई यह वजह

सपना वीडियो में अपने 'बलम' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। डांस के साथ-साथ उनका लुक भी जबरदस्त है। सपना चौधरी ने हरे रंग का सलवार-सूट पहन रखा है। पहले वह सिर पर दुपट्टा रखकर डांस करती नजर आ रही हैं। इसके बाद वह घूंघट ओढ़कर डांस करने लगती हैं। सपना ने भर-भर हाथ हरे रंग की चूड़ियां पहनी हुई हैं। वीडियो देखकर लग रहा है कि सपना ने यह वीडियो अपने घर में शूट किया है।
विज्ञापन

Ikkis: धर्मेंद्र के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे बिग बी के नाती अगस्त्य, इस फिल्म में जमेगी जोड़ी
विज्ञापन


इस वीडियो के साथ सपना ने मजेदार कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'अपने फेवरेट गाने के फेवरेट हिस्से पर मैंने रील बना ली है। अब आपकी बारी है। अब अपनी फेवरेट लाइन पर रील बनाएं।' बता दें कि सपना का यह गाना हाल ही में रिलीज हुआ है और जमकर धूम मचा रहा है। 

सपना चौधरी की इस वीडियो पर यूजर्स की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। हर कोई सपना के अंदाज का दीवाना हुआ जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'फिर से गदर मचा दिया।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपका गाना और आपके एक्शन दोनों कमाल हैं।' एक यूजर ने लिखा, 'दस बार देख लिया यह वीडियो और दिल ही नहीं भर रहा है।' बता दें कि सोशल मीडिया पर सपना चौधरी की अच्छी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनके 5.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
Saiyami Kher: बॉडी शेमिंग और रंगभेद का शिकार हुईं अभिनेत्री सैयामी खेर, बताया कैसे कमेंट करते थे लोग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें