लीलाधर सावंत और पुष्पा सावंत
- फोटो : ANI
लीलाधर की पत्नी ने बताया कि गोविंदा को हत्या फिल्म में काम दिलवाने के लिए हत्या के डायरेक्टर कीर्ति कुमार से गोविंदा की सिफारिश लीलाधर ने की थी। पुष्पा ने बताया कि एक अच्छा दौर था जो गुजर गया। फिलहाल, दोनों बड़ी कठिनाई से किरायदार के किराए से अपना गुजर-बसर कर रहे हैं।
लीलाधर सावंत ने सागर, हत्या, 110 डेज, दीवाना, हद कर दी अपने जैसी कुल 177 फिल्मों में आर्ट डायरेक्शन दी है। उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड, मानिकचन्द अवॉर्डों से नवाजा गया है। लीलाधर सावंत को मिले अवॉर्ड घर के सज्जे की शोभा बढ़ा रहे हैं, लेकिन आज भी लीलाधर सावंत उन अवॉर्डों को निकालते और उसपर जमी धूल को साफ करते हैं।
लीलाधर सावंत गोविंदा के साथ
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें, महाराष्ट्र के वाशिम ज़िले के जउल्का गांव में पिछले 10 सालों से आर्ट डायरेक्टर लीलाधर सावंत अपने पत्नी के साथ रह रहे हैं। लीलाधर सावंत के बारे में उनकी पत्नी ने बताया कि उन्होंने फिल्मी दुनिया में 25 साल काम किया है। लीलाधर सावंत फिल्मों में स्टेज बनाते थे।