फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बधाई हो: कन्नड़ एक्टर दीपक ने की चंदाना संग सगाई, देखें एक दूसरे के प्यार में डूबे कपल की खूबसूरत तस्वीर

Fri, 02 Jul 2021 10:15 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • कन्नड़ टीवी एक्टर दीपक महादेव ने चंदाना महालिंग से की सगाई।
  • इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर कपल ने फैंस को दी जानकारी।
  • एक्टर ने सगाई की तस्वीरों के साथ दिया प्यारा सा कैप्शन। 
विज्ञापन
दीपक और चंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नड़ टीवी एक्टर दीपक महादेव के फैंस के लिए खुशखबरी है। एक्टर ने एक्ट्रेस चंदाना महालिंगा से सगाई कर ली है। कपल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से तस्वीरें साझा करते हुए फैंस को गुड न्यूज दी है। कपल ने एक प्राइवेट सेरेमनी करते हुए सगाई की है। जिसमें परिवार और करीबी दोस्त मौजूद थे। दोनों की सगाई बंगलुरू में हुई है।

विज्ञापन

 

दीपक और चंदाना दोनों ने बेहद खूबसूरत दिख रहे हैं। चंदाना ने ट्रेडिशनल सिल्क साड़ी पहनी हुई है तो वहीं दीपक गोल्डेन कलर की शेरवानी पहने हुए खूब जम रहे हैं। कपल ने अपनी सगाई की खास तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कीं हैं। 

दीपक और चंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
दीपक ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, '1.7.2021 को सगाई और जल्द ही मिस्टर एंड मिसेज बनने वाले हैं। सभी के प्यार और दुआओं के लिए शुक्रिया। कोविड की वजह से कई करीबियों को सगाई में नहीं बुला पाया। उम्मीद है हालात सही होंगे और आप सभी शादी में आशीर्वाद देने आएंगे।'


 
विज्ञापन

दीपक और चंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
चंदाना ने भी दीपक के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'सगाई।' दोनों एक दूसरे को कई सालों से डेट कर रहे हैं लेकिन अब कपल ने अपने रिलेशनशिप की पुष्टि सगाई करते हुए की है। फैंस दोनों को सगाई की खूब शुभकामनाएं दे रहे हैं और शादी की तारीफ भी पूछ रहे हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपक को आखिरी बार टीवी शो नायकी में देखा गया था। अब दीपक जल्द ही नए प्रोजेक्ट्स के साथ टीवी पर वापसी करने वाले हैं। तो वहीं चंदाना सीथा वल्लबा में नजर आई थीं। इसमें चंदाना ने अंकिता का रोल निभाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें