इस दौरान विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता है। इस दौरान विवेक अग्निहोत्री ने अपने ट्विटर अकाउंट पर गर्व से घोषणा की कि उनकी 'फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने कल रात आयोजित प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के अवार्ड्स 2023 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता है'।
बता दें कि दादा साहेब फाल्के पुरस्कार सिनेमा में भारत के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक है, जो कलाकारों को भारतीय सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। इस पुरस्कार का नाम धुंडीराज गोविंद फाल्के के नाम पर रखा गया है, जिन्हें भारतीय सिनेमा का जनक कहा जाता है।