अनुपम खेर ने वरुण धवन पर लुटाया प्यार
रेखा, अनुपम खेर, आलिया भट्ट, ऋषभ शेट्टी, और वरुण धवन सहित कई हस्तियों ने सोमवार रात मुंबई में दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स 2023 में हिस्सा लिया। सोशल मीडिया पर इसी कार्यक्रम की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इंस्टाग्राम पर एक पैपराजी अकाउंट द्वारा साझा किए गए वीडियो में अनुपम खेर वरुण धवन को गले लगाते नजर आए। अनुपम खेर ने वरुण को न सिर्फ गले लगाया, बल्कि अभिनेता के माथे पर किस भी किया। अनुपम खेर का प्यार देखकर वरुण धवन भी मुस्कुरा उठे।
Kangana Ranaut: कंगना ने बॉलीवुड अवॉर्ड्स को बताया 'बड़ा धोखा', बोलीं- मेरे हिसाब से तो इन्हें होना चाहिए विनर
पैपराजी को जमकर दिए पोज
वायरल हो रहे इस वीडियो में दोनों ने रेड कार्पेट पर पैपराजी को पोज भी दिए। इवेंट में अनुपम खेर ने ब्लैक शर्ट, मैचिंग टाई, ग्रे ब्लेजर-पैंट और शूज पहने थे। वहीं, वरुण ब्लैक जैकेट-टी शर्ट और पैंट में नजर आए। दोनों के इस वीडियो पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। इस दौरान साउथ अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी अवॉर्ड्स में पारंपरिक ड्रेस में पहुंचे। वह काली शर्ट और धोती (वेष्टि) पहने दिखाई दिए।