फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट ने कहा शुक्रवार को ही रिलीज होगी 'कृष 3'

Wed, 30 Oct 2013 03:24 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आपके लिए अच्छी खबर है। मुंबई हाईकोर्ट ने साफ कर दिया है कि 'कृष 3' की रिलीज टाली नहीं जाएगी।
विज्ञापन


फिल्म 'कृष 3' के रिलीज होने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। बांबे हाईकोर्ट ने स्पष्ट कर दिया कि वह फिल्म रिलीज की डेट को नहीं टालेगी।

बंबई उच्च न्यायालय ने फिल्म की पटकथा के कॉपीराइट उल्लंघन मामले में लेखक को राहत देने से आज इंकार कर दिया। मालूम हो कि मप्र के निवासी उदय प्रताप सिंह राजपूत ने कृष 3 की पटकथा को अपनी पटकथा बताया था।
विज्ञापन


अपनी याचिका में वादी उदय सिंह राजपूत ने दावा किया कि फिल्म की कहानी के मूल लेखक वहीं हैं और उन्होंने निर्माता राकेश रोशन से दो करोड़ रूपये मुआवजे की मांग की थी।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति एस. जे. काथलवाला ने अपने फैसले में कहा कि यह गलत है। लिहाजा फिल्म की रिलीज को नहीं रोका जाएगा। फिल्म अपने समय पर ही रिलीज होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें