फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकर ने ही की थी काजोल के घर चोरी

Wed, 30 Oct 2013 02:46 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
काजोल के घर से चोरी हुई सोने की चूड़ियां मिल गई हैं। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।
विज्ञापन


काजोल के घर के चोरों का पता चल गया है। मुंबई पुलिस ने मंगलवार की शाम काजोल के घर पर काम करने वाले दो नौकरों गायत्री देवेंद्र और संतोष पांडे को गिरफ्तार कर लिया है।

इन नौकरों के पास से ही काजोल की चोरी हुई 17 चूड़ियां बरामद हुई हैं। बुधवार को इन दोनों चोरों को अंधेरी के मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया गया है जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन


बताते चलें कि काजोल को अपने घर हुई चोरी का पता करवाचौथ वाले दिन चला। जब काजोल पूजा के लिए तैयार होने के लिए ज्वेलरी बॉक्स खोला तो उसमें से चूड़िया गायब मिलीं।
विज्ञापन


यह पहली बार नहीं है कि काजोल के घर पर चोरी हुई है। इससे पहले 2005 में भी काजोल और अजय देवगन के घर चोरी हो चुकी हैं। तब ही उनके घर के नौकर ने ही चोरी की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें