फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Controversy: एआर रहमान ने शेयर किया तमिल देवी का पोस्टर, अमित शाह के हिंदी भाषा पर दिए बयान के बीच वायरल हुआ पोस्ट

Sat, 09 Apr 2022 08:43 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हिंदी भाषा पर दिए गए बयान पर तमिल राजनीतिक दलों की कड़ी प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में अमित शाह ने कहा था कि विभिन्न राज्यों के लोगों को एक-दूसरे के साथ हिंदी में संवाद करना चाहिए न कि अंग्रेजी में।
विज्ञापन
एआर रहमान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हिंदी भाषा पर दिए गए बयान पर तमिल राजनीतिक दलों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में अमित शाह ने कहा था कि विभिन्न राज्यों के लोगों को एक-दूसरे के साथ हिंदी में संवाद करना चाहिए न कि अंग्रेजी में। इस बयान के बाद दक्षिण भारत के कई नेताओं ने नाराजगी जताई है। इस बीच ऑस्कर विजेता संगीतकार ए आर रहमान का एक पोस्ट भी खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

रहमान ने तमिल देवी 'तमिझानंगु' का एक पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। तमिझानंगु शीर्षक वाले इस पोस्टर में क्रांतिकारी कवि भारतीदासन की एक कविता की पंक्तियां भी नजर आ रही हैं। पंक्तियों में इनबा थमिज एंगल उरीमाई सेम्पायरुक्कु वेर लिखा हुआ है, जिसका मतलब है कि तमिल हमारे अधिकारों की मुख्य जड़ है। रहमान ने यह पोस्ट ट्विटर और इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। बता दें कि गुरुवार को संसदीय राजभाषा समिति की 37वीं बैठक में शाह ने कहा था कि हिंदी को अंग्रेजी के विकल्प के रूप में स्वीकार करना चाहिए न कि किसी स्थानीय भाषा को।
विज्ञापन

एआर रहमान - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, 'अब समय आ गया है कि राजभाषा को देश की एकता का महत्वपूर्ण अंग बनाया जाए। जब अन्य भाषा बोलने वाले राज्यों के नागरिक एक-दूसरे के साथ संवाद करते हैं तो यह भारत की भाषा में होना चाहिए। उनके बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार भारत की बहुलवादी पहचान को नष्ट करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि शाह एक ही गलती को बार-बार दोहरा रहे हैं। बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब रहमान ने भाषा को लेकर इस तरह की प्रतिक्रिया दी है। वह साल 2019 में भी तीन भाषा की पॉलिसी बनाने को लेकर ट्वीट कर चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें