बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर के नई दिल्ली स्थित घर पर चोरी होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अभिनेत्री के घर से तकरीबन 1.41 करोड़ रुपए की ज्वेलरी और नकदी चुराई गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सोनम की सास ने अपने मैनेजर रितेश गौरा के साथ तुगलक रोड थाने में 23 फरवरी को चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन हाईप्रोफाइल मामला होने के कारण इसे छुपाने की कोशिश की जा रही थी।