फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल शर्मा से मिले सुनील ग्रोवर, क्या शो में होगी वापसी!

Wed, 12 Jul 2017 09:00 AM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
विज्ञापन
कपिल शर्मा का शो छोड़े सुनील ग्रोवर को काफी समय हो चुका है। लेकिन कपिल के दिल में अब भी सुनील के लिए प्यार है। वो चाहते हैं कि सुनील उनके शो में वापस लौट आए। हाल ही में शो के दौरान कपिल की तबियत खराब हो गयी थी। जिसकी वजह से वो शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा के साथ शो भी शूट नहीं कर पाए। कुछ टाइम बाद अपने फैन्स को तबियत की खबर देने के लिए कपिल फेसबुक पर लाइव आए और लोगों से बात की।
विज्ञापन


सवाल जवाब के इस सेशन में जब कपिल से सुनील ग्रोवर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया “सुनील मेरे भाई जैसा है। मैं उससे मिला था। उसका जब मन चाहे वो शो में वापस आ सकता है'। कपिल की बातों से ऐसा लगा कि अब ना तो कपिल के मन में सुनील के खिलाफ कुछ है ना ही सुनील के मन में कपिल के लिए कोई कड़वाहट।

आपको बता दें कि मार्च में ऑस्‍ट्रेलिया में शो कर वापिस मुंबई आते वक्‍त फ्लाइट में कपिल शर्मा और उनकी टीम के बीच झगड़ा हुआ था। इस झगड़े के बाद सुनील ग्रोवर, अली असगर, सुगंधा मिश्रा और चंदन प्रभाकर ने शो छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीद करते हैं इन दोनों कॉमेडियन को हम एक बार फिर एक साथ स्क्रीन शेयर करते देख सके।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें