साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में, अभिनेत्री ने मायोसिटिस बीमारी से ग्रस्त होना के बारे में खुलासा किया था, जिसके चलते उन्होंने फिल्मों से ब्रेक लिया हुआ है। इस बीच, अब सामंथा प्रभु ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया हैं, जिसमें अभिनेत्री क्रायोथेरेपी लेती नजर आ रही हैं।
क्रायोथेरेपी का वीडियो किया साझा
सामंथा रुथ प्रभु के पोस्ट की बात करें तो, अभिनेत्री ने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो फैंस के साथ साझा किया हैं। अभिनेत्री इस वीडियो में क्रायोथेरेपी लेती नजर आ रही हैं। उन्होंने इस पोस्ट के द्वारा बताया है कि क्रायोथेरेपी कैसे मदद करती है, यह थेरेपी इम्यून सिस्टम और खून के फ्लो को सही रखने में मदद करती है।
यह भी पढ़ें: Tiger 3: सलमान की 'टाइगर 3' में होगा ऋतिक रोशन का कैमियो? दिवाली पर मिलेगा फैंस को सरप्राइज
कैप्शन में कही यह बात
अभिनेत्री ने वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में 'रिकवरी' लिखा हुआ है। सामंथा प्रभु के फैंस उन्हें ठीक होते देख कमेंट्स कर खुशी जाहिर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। बीते दिनों अभिनेता अनिल कपूर ने भी क्रायोथेरेपी लेते हुए अपनी तस्वीर साझा की थी, क्योंकि वह अपनी दो फिल्मों एनिमल और फाइटर के लिए बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से गुजर रहे थे। बता दें कि क्रायोथेरेपी एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें शरीर को कुछ समय के लिए अत्यधिक ठंडे तापमान में रखा जाता है।
विजय देवरकोंडा के साथ आएंगी नजर
सामंथा रुथ प्रभु के वर्कफ्रंट की बात करें तो, अभिनेत्री ने 'ईगा', 'डुकुडु सीथम्मा वकिटलो सिरिमले चेट्टू', 'अटारिंटिकी डेरेडी', 'कैथी' और 'द फैमिली मैन 2' जैसी फिल्मों में काम किया है। सामंथा प्रभु जल्द ही विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म 'कुशी' में नजर आएंगी। इसके अलावा उन्हें 'सिटाडेल इंडिया' में बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के अपोजिट देखा जाएगा। इस सीरीज का निर्देशन 'द फैमिली मैन' फेम मशहूर निर्देशक की जोड़ी राज एंड डीके कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Sanya Malhotra: सान्या मल्होत्रा ने बताईं आमिर खान और SRK की खूबियां, 'जवान' के दौरान शाहरुख ने दी थी यह सीख