फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिस्को डांसर के सिनेमेटोग्राफर नदीम खान की हालत में नहीं कोई सुधार, आईसीयू में ही हैं भर्ती

Wed, 13 May 2020 03:40 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला

सार

  • सिनेमैटोग्रैफर नदीम खान की हालत में नहीं आया सुधार।
  • अब भी भर्ती हैं आईसीयू में।
  • पत्नी ने दी हालत की जानकारी।
विज्ञापन
नदीम खान - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिस्को डांसर, एक बार फिर, ये नजदीकियां जैसी फिल्मों में डीओपी रहे सिनेमेटोग्राफर नदीम खान इस वक्त जिंदगी और मौत के बीच में झूल रहे हैं। पिछले हफ्ते उनके कंधे, सीने और सिर में चोट लगी थी जिसके बाद उनकी हालत अभी भी गंभीर है। नदीम की पत्नी पार्वती खान ने नदीम की हालत की ताजा जानकारी देते हुए कहा है कि वह अभी भी आईसीयू में अचेत अवस्था में पड़े हुए हैं। पार्वती कहती हैं, 'वह जिंदगी और मौत से लड़ रहे हैं। शिरडी वाले साईं बाबा का हाथ उनके सिर पर है।'

विज्ञापन


नदीम का हाल विस्तार से बताते हुए पार्वती कहती हैं, 'रविवार के दिन उनके गले में सांस की नली जोड़ी गई है। यह उनके गले से सीधे फेफड़ों तक पहुंचती है। अगर उनकी हालत ना सुधरी और ज्यादा दिनों तक अगर इस नली को डाले रखा तो उनमें संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाएगा।' पार्वती ने सोमवार का हाल बताते हुए कहा कि रात में उनकी हालत और भी ज्यादा खराब हो गई थी। वह कहती हैं, 'उनके दिल धड़कने की दर 150 तक पहुंच गई थी। तुरंत ही आपातकालीन ट्रीटमेंट दिया गया, तब जाकर उनकी दिल धड़कने की गति कम हुई। सवेरे ही उनका सीटी स्कैन किया गया है।'

जब अमर उजाला ने सिनेमेटोग्राफर एसोसिएशन के महासचिव नितिन गर्ग से नदीम खान का मौजूदा हाल जानने की कोशिश की तो उन्होंने सीधे हाथ खड़े कर दिए। उन्होंने कहा, 'लॉकडाउन की वजह से ऑफिस बंद है। और हमारे पास किसी का व्यक्तिगत फोन नंबर नहीं है। इसलिए मुझे कोई जानकारी नहीं है कि नदीम खान की हालत कैसी है?' बता दें कि नदीम को पिछले हफ्ते सीढ़ियों से गिर जाने की वजह से उनके कंधे, सीने और सिर में चोट आई थी जिसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नदीम की मां का दूसरा निकाह मशहूर हिंदी उपन्यासकार और पटकथा लेखक राही मासूम रजा से हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: इस गीत के साथ म्यूजिक वीडियोज की ट्रायलॉजी पूरी करेंगे सलमान खान, काम है जारी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें