सामंथा रुथ प्रभु हाल ही में फिल्म ‘कुशी’ में नजर आई हैं। इस फिल्म में उनके साथ विजय देवरकोंडा भी हैं। हाल ही में फिल्म को रिलीज किया गया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है। फिलहाल, दोनों सितारे इस फिल्म की सफलता का आनंद ले रहे हुए हैं। अब हाल ही में, चिन्मयी ने सामंथा रुथ प्रभु को 'प्रेरणा' बताया है और अभिनेत्री की तारीफों के पुल बांधे हैं।
चिन्मयी श्रीपदा ने की सामंथा की तारीफ
अभिनेत्री को बताया इंस्पिरेशनल
गायिका चिन्मयी श्रीपदा ने हाल ही में सामंथा रुथ प्रभु की गहरी प्रशंसा की और कहा, ‘कई दावों के बावजूद कि उनका करियर खत्म हो गया है। सैम सफलता के नए स्तर पर पहुंची और बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों में महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है। उन्होंने बीमार होने के बावजूद अपने काम को लेकर हमेशा ईमानदारी दिखाई है। उनके फैंस ही उनकी हिम्मत हैं। सैम मुझसे हमेशा कहती हैं कि वह अपने फैंस के लिए सेट पर जाती थीं और पूरी मेहनत से हर शॉट की शूटिंग करती थीं। बीमार होने के बाद भी सैम ने जो हिम्मत दिखाई है, वो इंस्पिरेशनल है। हम सभी को उससे प्रेरणा लेनी चाहिए।’
कुशी को फैंस की मिल रही है अच्छी प्रतिक्रिया