फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में पहुंच जाएगी 'चेन्नई एक्सप्रेस'

Thu, 08 Aug 2013 11:18 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
'चेन्नई एक्सप्रेस' निकल चुकी है और वह अब से 24 घंटे बाद देशभर के मल्टीप्लेक्सों में पहुंच जाएगी। हम बात कर रहे हैं कि शाहरुख खान की चर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' की।
विज्ञापन


रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' नौ अगस्त को रिलीज हो रही है। पहले यह फिल्म आठ अगस्त यानी कि गुरुवार को ही रिलीज होनी थी। बाद में इस फिल्म को एक दिन पोस्टपोन कर दिया गया।

इस कॉमेडी फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोन मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म के साथ किसी और फिल्म न रिलीज होने की वजह से यह फिल्म रिकॉर्ड शो में रिलीज होगी।
विज्ञापन


चूंकि पिछले शुक्रवार भी कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई थी इसलिए मल्टीप्लेक्सों में दर्शकों के लिए सिर्फ यही फिल्म उपलब्ध होगी। पहले इस फिल्म के साथ 'वंस अपॉन ए टाइम' इन मुंबई दोबारा को भी ईद के मौके पर ही रिलीज होना था। बाद में इस फिल्म को एक सप्ताह के लिए पोस्टपोन कर दिया गया था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें