फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'चेन्नई एक्सप्रेस' की रिलीज डेट भी बदली

Fri, 19 Jul 2013 04:52 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त में रिलीज हो रही फिल्मों पर लगता है कि बुरा साया है। इस महीने में रिलीज होने वाली लगभग हर फिल्म की रिलीज डेट बदली है। ताजा मामला शाहरुख खान की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' का है।
विज्ञापन


शाहरुख खान के अभिनय से सजी फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' अब 9 अगस्त को रिलीज होगी। पहले इसे 8 अगस्त को प्रदर्शित किया जा रहा था। ईद का त्यौहार 9 अगस्त को मनाए जाने की खबर से किंग खान को यह निर्णय लेना पड़ा है।
विज्ञापन


सरकार की ओर से भी इसी दिन की छुट्टी घोषित की हुई है। वैसे भी इस दिन शुक्रवार पड़ रहा है। बॉलीवुड में नई फिल्में इसी दिन ही सिनेमाघरों में लगती हैं।

चूंकि यह एक बड़े बजट की फिल्म है, इसलिए किंग खान किसी भी किस्म का खतरा मोल नहीं लेना चाह रहे हैं।

दरअसल उन्हें इस फिल्म से जबर्दस्त ओपनिंग की उम्मीद है। पिछले दिनों इस फिल्म की टीम के लोग शाहरुख के घर मिलने गए थे, तभी यह निर्णय लिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें